Former Champions Who Look Almost Unrecognizable: पिछले करीब 30 सालों में कई पूर्व WWE सुपरस्टार्स ने विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की है। कुछ ने अभी भी रिंंग के अंदर प्रदर्शन करना जारी रखा है। हालांकि, कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने रेसलिंग छोड़कर दूसरे कामों में नाम कमाया। WWE में आखिरी बार मैच लड़े हुए बहुत साल बीत गए हैं लेकिन कुछ पूर्व चैंपियन अभी भी वैसी ही दिखती हैं। एक बात ये भी है कि इनकी संख्या बहुत कम है क्योंकि ज्यादा को तो अब पहचानना भी मुश्किल होता है। इस आर्टिकल में हम उन पूर्व तीन विमेंस चैंपियंस की बात करेंगे जो लगभग बिल्कुल भी पहचान में नहीं आती हैं। #3 WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की पत्नी को पहचानना हुआ काफी मुश्किल View this post on Instagram Instagram Postसेबल के WWE में दो रन रहे। अपने पहले रन में वो 175 दिन तक विमेंस चैंपियन रही थीं। साल 2004 में ब्रॉक लैसनर की पत्नी का दूसरा रन खत्म हुआ। इसके बाद से वो रेसलिंग करती हुई नज़र नहीं आईं और उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया। पिछले बीस सालों में सेबल टीवी पर दिखाई नहीं दी है। हालांकि, कई बार लैसनर के साथ जरूर उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। हाल ही में अपने पति और दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वो बिल्कुल भी पहचानी नहीं जा रही थीं। फैंस ने भी इस चीज को बहुत अच्छे से नोटिस किया। #2 WWE रिंग में कैंडिस मिशेल ने किया था बढ़िया काम View this post on Instagram Instagram Postकैंडिस मिशेल ने 20 साल पहले WWE ज्वाइन किया था। पांच साल तक उनका रन बहुत ही जबरदस्त रहा था। रिंग में लगातार तगड़े एक्शन से उन्होंने खूब नाम कमाया। वो 104 दिनों तक विमेंस चैंपियन भी रही थीं। 2009 में रिलीज के बाद उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। पूर्व विमेंस चैंपियन मिशेल अब WWE टीवी पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया में बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो WWE में अपने रन के दौरान की तुलना में बहुत अलग दिखती हैं। आप उन्हें आसानी से पहचान नहीं पाएंगे।#1 WWE Royal Rumble 2021 में जिलियन हॉल ने की थी एंट्री View this post on Instagram Instagram Postजिलियन हॉल ने साल 2004 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके एक साल बाद उन्होंने मेन रोस्टर में डेब्यू किया। 2009 में हॉल ने डिवाज चैंपियनशिप अपने नाम की थी। जिलियन ने बहुत कम समय में फैंस को अपने प्रदर्शन से दीवाना बना दिया था। साल 2010 में हॉल को कंपनी द्वारा रिलीज कर दिया गया था। उसके बाद उनकी WWE में ज्यादा उपस्थिति देखने को नहीं मिली। साल 2021 में हुए विमेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने सरप्राइज एंट्री की थी। जिलियन भी अब पूरी तरह से पहचानने योग्य नहीं दिखती हैं।