3 हील सुपरस्टार्स जिन्हें WWE में Roman Reigns के बेबीफेस बनने का सबसे ज्यादा फायदा हुआ है 

WWE, Roman Reigns, Solo Sikoa, Jacob Fatu, Kevin Owens,
WWE भविष्य में रोमन रेंस vs जेकब फाटू मैच करा सकती है (Photo: WWE.com)

Heel Superstars Benefitted From Roman Reigns Babyface Turn: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने SummerSlam 2024 के जरिए WWE टीवी पर महीनों बाद वापसी की थी। रोमन तभी से बेबीफेस की भूमिका निभा रहे हैं। कई महीने बीत जाने के बाद भी रेंस का नए ब्लडलाइन के साथ फिउड जारी है। असली ट्राइबल चीफ को बेबीफेस बनने का काफी फायदा हुआ और जे उसो (Jey Uso) के साथ-साथ सैमी ज़ेन ने एक बार फिर उनके ग्रुप में वापसी कर ली है। दिग्गज के फेस बनने से कुछ हील स्टार्स को भी फायदा हुआ है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 हील सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें WWE में रोमन रेंस के बेबीफेस बनने का सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।

Ad

3- जेकब फाटू को WWE में रोमन रेंस को टक्कर देने का काफी फायदा हुआ

Ad

जेकब फाटू ने 21 जून को हुए SmackDown के एपिसोड के जरिए WWE में अपना डेब्यू किया था। जेकब डेब्यू के बाद कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन समेत कई सुपरस्टार्स की हालत खराब करते हुए दिखाई दिए थे। इससे फाटू तेजी से सुर्खियों में आ गए और उन्हें फैंस से भी वाह-वाही मिली।

हालांकि, समोअन वेयरवुल्फ को असली फायदा रोमन रेंस के बेबीफेस के रूप में वापसी के बाद हुआ। देखा जाए तो रोमन की वापसी के बाद से ही जेकब फाटू उनकी कई मौकों पर हालत खराब कर चुके हैं। जेकब का रेंस से दो मल्टी-मैन मैचों में भी आमना-सामना हो चुका है। इस चीज के जरिए फाटू ने खुद को टॉप हील के रूप में स्थापित कर लिया है।

2- केविन ओवेंस WWE में खतरनाक हील बन चुके हैं

Ad

जब रोमन रेंस WWE में विलन बने हुए थे तो उनके सामने बाकी हील स्टार्स फीके पड़ जाते थे। रोमन के बेबीफेस बनने के बाद से ही हील रेसलर्स को अपना टैलेंट दिखाने का बेहतर मौका मिल रहा है। केविन ओवेंस भी एक ऐसे ही सुपरस्टार हैं जिन्होंने कई महीने पहले कोडी रोड्स के खिलाफ हील टर्न ले लिया था।

केविन को मौजूदा समय में हील के रूप में खतरनाक दिखाया जा रहा है और वो लगातार स्पॉटलाइट में बने हुए हैं। हालांकि, अगर रोमन रेंस हील बने रहते तो ओवेंस को कभी भी इतना अटेंशन नहीं मिलता। अगर प्राइजफाइटर Royal Rumble में कोडी रोड्स से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रहते हैं तो उनका यह हील रन लैजेंडरी बन जाएगा।

1- सोलो सिकोआ WWE में रोमन रेंस के सबसे बड़े दुश्मन बन चुके हैं

Ad

सोलो सिकोआ ने WrestleMania XL के बाद बगावत करते हुए नया ब्लडलाइन तैयार किया था। इसके बाद सोलो SmackDown में रैंडी ऑर्टन, कोडी रोड्स जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ फिउड करते हुए दिखाई दिए। वहीं, सिकोआ ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस के खिलाफ फिउड शुरू होने के बाद हील के रूप में अलग स्तर पर पहुंच चुके हैं और उनके कैरेक्टर में भी सुधार आया है।

सोलो सिकोआ ने Crown Jewel में हुए सिक्स-मैन टैग टीम मैच में रोमन को पिन भी किया था। इस वजह से सोलो को ट्राइबल चीफ के रूप में अपनी पोजिशन मजबूत करने में मदद मिली। अगर सिकोआ अगले हफ्ते Raw के Netflix प्रीमियर पर रेंस को हराने में कामयाब रहते हैं तो वो एकमात्र ट्राइबल चीफ भी बन जाएंगे।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications