Hints Roman Reigns Not Getting Push: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने SummerSlam 2024 के जरिए WWE में नए कैरेक्टर में वापसी की थी। फैंस को रोमन का बेबीफेस कैरेक्टर काफी पसंद आया है और वो उन्हें जबरदस्त तरीके से चीयर करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा लगा था कि रेंस को हील कैरेक्टर की तरह फेस के रूप में भी बड़ा पुश दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी असली ट्राइबल चीफ के रिटर्न के बाद से ही उन्हें अलग तरीके की बुकिंग दे रही है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 संकेतों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WWE रोमन रेंस को नए कैरेक्टर में पहले जैसा बड़ा पुश नहीं दे रही है।3- WWE में ब्लडलाइन अधिकतर ब्रॉल के दौरान रोमन रेंस पर भारी पड़े हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस टीवी पर वापसी के बाद सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान रोमन का कई मौकों पर हील फैक्शन के साथ ब्रॉल भी हो चुका है। हालांकि, अधिकतर ब्रॉल के दौरान सोलो का ग्रुप रेंस पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दिया है।यही नहीं, इस दौरान हील स्टार्स के हाथों असली ट्राइबल चीफ की हालत काफी खराब हो गई थी। यह चीज दर्शाती है कि रोमन रेंस को पहले जैसी बुकिंग नहीं दी जा रही है। रोमन की ब्लडलाइन से दुश्मनी लंबी चलने वाली है और उन्हें इस फैक्शन के खिलाफ ब्रॉल करते वक्त सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है।2- WWE में रोमन रेंस को रिटर्न के बाद दूसरे मैच में ही पिन होने के लिए बुक करनाजब रोमन रेंस WWE में ट्राइबल चीफ बने थे तो उन्हें हराना लगभग नामुमकिन हो गया था। बता दें, रेंस को हील टर्न लेने के कई सालों बाद तक कोई भी पिन नहीं कर पाया था। वहीं, रोमन ने इस दौरान सैथ रॉलिंस को छोड़कर टीवी पर उनके सामने आने वाले हर सुपरस्टार को हराया था।ऐसा लगा था कि असली ट्राइबल चीफ को बेबीफेस के रूप में लगातार कई मैच जीतने के लिए बुक किया जाएगा। हालांकि, उन्हें Crown Jewel में हुए सिक्स-मैन टैग टीम मैच में सोलो सिकोआ के हाथों पिन होने के लिए बुक किया गया। बता दें, यह रोमन रेंस का WWE में वापसी के बाद मात्र दूसरा मैच था।1- WWE में रोमन रेंस और द उसोज़ को बराबर दिखाने की कोशिश की जा रही है View this post on Instagram Instagram Postजब रोमन रेंस हील के रूप में ब्लडलाइन के लीडर थे तो इस फैक्शन के सभी मेंबर्स उनका ऑर्डर मानते थे। यही नहीं, रोमन ब्लडलाइन मेंबर्स से गलती होने पर उनपर जमकर गुस्सा करते हुए भी दिखाई देते थे। रेंस ने मौजूदा समय में SmackDown में द उसोज़ के साथ रीयूनियन करके एक बार फिर ब्लडलाइन तैयार कर लिया है।हालांकि, यह ब्लडलाइन पहले जैसी नहीं है। जे उसो इस शर्त पर फैक्शन जॉइन करने के लिए तैयार हुए हैं कि उन्हें और जिमी उसो को रोमन रेंस के बराबर का दर्जा दिया जाएगा। हालांकि, रोमन ने WWE में द उसोज़ की तुलना में काफी ज्यादा सफलता हासिल की है और रेसलर के रूप में उनका इन दोनों भाइयों से कद बड़ा है।