Solo Sikoa & Roman Reigns: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) का अंत हो गया है। रोमन रेंस (Roman Reigns) इस शो में अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल और ट्राइबल चीफ के पद दोनों को जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ रिटेन रखने में सफल हो गए हैं। मैच में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने उनका खूब साथ दिया लेकिन उनके बीच थोड़ी अनबन देखने को मिली।सोलो सिकोआ भी आगे जाकर रेंस को धोखा दे सकते हैं। कई मौकों पर इस चीज़ के संकेत मिल गए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनसे संकेत मिलते हैं कि सोलो सिकोआ SummerSlam 2023 के बाद अब रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं।3- WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns पर Solo Sikoa चिल्लाते हुए नज़र आए थे👊SOLO SIKOA STREET CHAMPION ENFORCER 🩸☝️@solosikoa_LRRBig Big mistake #RomanReigns spearing me now you will PAY FOR IT #SoloSikoa #SummerSlam (credit to owner) pic.twitter.com/7mjwBTXmPf71Big Big mistake #RomanReigns spearing me now you will PAY FOR IT #SoloSikoa #SummerSlam (credit to owner) pic.twitter.com/7mjwBTXmPfरोमन रेंस और जे उसो के मैच में सोलो सिकोआ ने दखल दिया। उन्होंने जे की हालत खराब करते हुए रोमन का साथ दिया। एक समय आया, जब रेंस और सोलो ने अपना कॉम्बिनेशन फिनिशर लगाने की कोशिश की। जे उसो ने इससे खुद को बचाया और गलती से रेंस ने सोलो को स्पीयर दे दिया।बाद में जब रिंगसाइड में रेंस ने खड़े होने के लिए सोलो से सहारा मांगा, तो सिकोआ उनपर चिल्लाने लगे। उन्होंने रेंस की मदद नहीं की और इसी बहस के बीच जे ने बैरिकेड में रेंस को धकेल दिया। साफ तौर पर सोलो के मन में रोमन के लिए कोई डर नहीं है और वो रेंस के खिलाफ होने के बहुत करीब आ गए हैं।2- सोलो सिकोआ को पता चल गया है कि उनके बिना रोमन रेंस कमजोर पड़ जाएंगे View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस के पास पहले द उसोज़ और सोलो सिकोआ का साथ था। द उसोज़ अलग हो गए और सोलो सिकोआ उनके साथ रहे। सोलो ने इसके बाद खुद इस चीज़ पर ध्यान दिया होगा कि रेंस उनके बिना रिंग में कमजोर पड़ते हुए नज़र आते हैं। Night of Champions और Money in the Bank में जब-जब रेंस कमजोर पड़े, तो सोलो ने आकर डॉमिनेशन दिखाया।SummerSlam में भी जब जे उसो, रेंस पर हावी पड़ रहे थे, तभी सोलो आए। साथ ही जे ने सोलो और रेंस दोनों को धराशाई कर दिया था। सोलो को इन सभी चीज़ों से साफ दिख रहा है कि रेंस उनके बिना कमजोर पड़ रहे हैं। इसी कारण वो मौका देखकर जल्द ही ट्राइबल चीफ को धोखा दे सकते हैं। इससे रेंस पूरी तरह अकेले पड़ जाएंगे।1- रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ का हार देने में सोलो सिकोआ संकोच कर रहे थे View this post on Instagram Instagram Postकुछ हफ्तों पहले SmackDown में सोलो सिकोआ और रोमन रेंस का द उसोज़ के साथ सैगमेंट देखने को मिला था। यहां उनके बीच ब्रॉल भी हुआ और एक समय आया, जब रिंग में ट्राइबल चीफ का हार पड़ा था। इसे सोलो सिकोआ ने उठाया और जब रेंस ने उनसे यह हार मांगा, तो सोलो साफ तौर पर इसे देने में संकोच कर रहे थे।बाद में ब्रॉल जारी रहा और दोनों ने उसोज़ की हालत खराब की। खैर, सोलो ने संकेत दे दिए थे कि उनकी रोमन रेंस पर पूरी तरह से नज़र टिकी हुई है। अब SummerSlam के बाद मौका मिलते कि प्रॉब्लम सॉल्वर के नाम से मशहूर सोलो सिकोआ, रेंस के खिलाफ हो सकते हैं।