WWE को पूरी दुनिया में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। करोड़ो लोग सालों से WWE देख रहे हैं। भारत में भी प्रोफेशनल रेसलिंग और WWE को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स और यूनाइटेड किंगडम के अलावा भारत ऐसा देश है जहां से उन्हें को सबसे ज्यादा फायदा होता है।WWE इतिहास में कई सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने भारतीय फैंस के दिल में जगह बनाई है। साथ ही कई सारे भारतीय रेसलर्स प्रोफेशनल रेसलिंग में अपना नाम कमा चुके हैं। WWE को द ग्रेट खली और जिंदर महल के रूप में भारतीय वर्ल्ड चैंपियंस भी मिले हैं। साथ ही इस समय कई सारे भारतीय स्टार्स WWE में ट्रेनिंग ले रहे हैं।Are YOU ready for #IndusSher's #WWENXT in-ring debut? @Malcolmvelli sure is.@RealRinkuSingh @gurjar_saurav pic.twitter.com/ajheIUbDiE— WWE Universe (@WWEUniverse) April 9, 2020ये भी पढ़ें:- 7 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने Royal Rumble मैचों के इतिहास में 3 घंटे से ज्यादा का समय बिताया हैकई सारे भारतीय सुपरस्टार्स कंपनी में काम कर चुके हैं। इसके बावजूद बहुत कम देखा गया है कि दो भारतीय सुपरस्टार्स टैग टीम बनाकर WWE में लड़े हैं। इसलिए हम भारतीय सुपरस्टार्स की तीन जोड़ियों के बारे में बात करेंगे जो WWE में साथ मिलकर टैग टीम मैच लड़े चुके हैं।3- WWE स्टार्स सुनील सिंह और समीर सिंह (बॉलीवुड बॉयज़)Why you gotta be like that, Stallion? pic.twitter.com/Qr75bMHTZd— Bollywood Boyz (@BollywoodBoyz) January 5, 2021सुनील सिंह और समीर सिंह ने WWE में काफी ज्यादा नाम कमाया है। दोनों ही सुपरस्टार्स ने टैग टीम में कई सारे मैच लड़े हैं। उनकी जोड़ी को भारत की पहली टैग टीम कहा जा सकता है। दोनों काफी समय से 205 लाइव पर काम कर रहे हैं और वो RAW में भी कुछ मैच लड़ चुके हैं।ये भी पढ़ें;- जॉन सीना के WWE में 4 सबसे बड़े दुश्मन जिनके साथ वो टैग टीम मैच में काम कर चुके हैंइस समय वो WWE के साथ ही में कॉन्ट्रैक्ट है। साथ ही उन्होंने 2021 में भी मैच लड़ा है। भविष्य में इस टैग टीम जोड़ी को काफी सफलता मिल सकती हैं। साथ ही वो कंपनी में पहले भारतीय टैग टीम चैंपियंस भी बनते हुए नजर आ सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।