WWE दुनिया का सबसे बड़ा प्रो रेसलिंग प्रोमोशन है और जब इसके सबसे बड़े मार्केट्स की बात आती है तो भारत का नाम सबसे ऊपर के स्थानों पर लिया जाता है। मौजूदा समय में वीर महान (Veer Mahaan) WWE में भारत का चेहरा बने हुए हैं, लेकिन क्या आपने कभी खुद से सवाल किया कि महान का जन्म कहां हुआ होगा?मौजूदा समय में WWE में कई भारतीय रेसलर्स काम कर रहे हैं, जिनमें से कुछ का जन्म भारत से बाहर भी हुआ है इसलिए उनके नाम के आगे अक्सर 'भारतीय मूल' जोड़ दिया जाता है। भारतीय मूल का रेसलर होने का मतलब उनके माता-पिता या पिछली कोई जनरेशन भारत से दूसरे देश में जा बसी थी।जिंदर महल और द ग्रेट खली (The Great Khali) समेत कई भारतीय रेसलर्स WWE में काम कर चुके हैं और उन्हें ही ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 3 भारतीय WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जिनका जन्म भारत में हुआ और 2 जिनका जन्म भारत में नहीं हुआ।पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली - भारत में जन्म हुआI'm very happy to be on board with Toyam Industries Ltd. (TIL) as the 1st member on its Advisory Board. My heartiest congratulations and Best wishes to Toyam Industries and Kumite 1 League!!! https://t.co/2chkDRFVBW— The Great khali (@greatkhali) December 19, 2020द ग्रेट खली का जन्म 1972 में भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के छोटे से गांव धिरईना में हुआ था। उन्होंने साल 2000 में All Pro Wrestling नाम के प्रोमोशन में काम करते हुए प्रो रेसलिंग में कदम रखा था। वो WWE में आने से पहले NJPW समेत कई अन्य प्रोमोशंस में भी काम कर चुके थे।Sportskeeda Wrestling's @rdore2000 recently had a can't-miss interview with @RRWWE.https://t.co/94j3wQq7Y2— Sportskeeda Wrestling (@SKWrestling_) July 31, 20212006 में उनका WWE डेब्यू हुआ, जहां डेब्यू के अगले साल ही वो WWE इतिहास के सबसे पहले भारतीय वर्ल्ड चैंपियन बने। 2014 में वो अपने इन रिंग करियर को अलविदा कह चुके हैं और आखिरी बार उन्हें रिंग में WWE ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैच में फाइट करते देखा गया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।