SmackDown: WWE में इन दिनों द ब्लडलाइन (The Bloodline) बहुत बड़े आकर्षण का केंद्र बना हुआ है क्योंकि जिमी उसो पहले ही खुद को इस ग्रुप से दूर कर चुके हैं। वहीं अब जे उसो (Jey Uso) के एंगल ने इस स्टोरीलाइन को दिलचस्प मोड़ दे दिया है। इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में भी जे उसो पर काफी फोकस रखा गया।एक तरफ पॉल हेमन ने जे को अपने सगे भाई के खिलाफ जाने के लिए उकसाया, वहीं मेन इवेंट मैच में जिमी उसो के कारण जे उसो की हार हुई थी। अब अगले हफ्ते रोमन रेंस ब्लू ब्रांड में आएंगे, जहां जे से सवाल किया जाएगा कि वो किसके साथ हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 चीज़ों के बारे में, जो अगले हफ्ते SmackDown में द ब्लडलाइन के सैगमेंट में हो सकती हैं।#)WWE SmackDown में Roman Reigns का साथ चुनेंगे Jey Uso?Ruslan Greenan@RG5731@WrestlingWCC It will be unpredictable if Jey Uso going to join with Roman Reigns. I believe Jey Uso will stay with his brother Jimmy Uso. Like Jimmy Uso said brothers stick together. I know Roman Reigns is trying to bring back his family together. It seems everything is falling apart.1@WrestlingWCC It will be unpredictable if Jey Uso going to join with Roman Reigns. I believe Jey Uso will stay with his brother Jimmy Uso. Like Jimmy Uso said brothers stick together. I know Roman Reigns is trying to bring back his family together. It seems everything is falling apart.SmackDown के एक हालिया एपिसोड में रोमन रेंस ने कहा था कि जे उसो सही राह पर वापस लौट आएंगे। वो बात कहीं ना कहीं संकेत दे रही थी कि जे, ट्राइबल चीफ के साथ जुड़े रहने का फैसला ले सकते हैं। वहीं मेन इवेंट में ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप मैच में जे को जिमी उसो के कारण हार झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद वो नाराज भी दिखाई दिए।मगर दूसरी ओर उन्होंने पॉल हेमन पर भी तंज कसते हुए कहा था कि अगर पॉल, द ब्लडलाइन से बाहर चले जाएंगे तो वो जरूर दोबारा इस फैक्शन में आ जाएंगे। वहीं उन्हें सैमी ज़ेन के साथ भी देखा गया है। स्थिति ऐसी पनप रही है कि जे उसो दिखावे के लिए अगले हफ्ते रोमन रेंस के साथ आने का फैसला ले सकते हैं और मौका मिलते ही ट्राइबल चीफ को धोखा दे सकते हैं। क्या ऐसा कहना गलत होगा कि जे, सैमी के साथ मिलकर कोई माइंड गेम बना रहे हैं।#)WWE यूनिवर्स के सामने खुद को द ब्लडलाइन से दूर कर रोमन रेंस के सामने टैग टीम मैच की चुनौती रखेंगे?WrestlingWorldCC@WrestlingWCCWho Jey Uso side with? Roman Reigns or Jimmy Uso 188691Who Jey Uso side with? Roman Reigns or Jimmy Uso 👀 https://t.co/02I8dV464CWWE से जुड़े जो लोग शुरुआत से द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन को फॉलो करते आए हैं, वो जानते हैं कि इस सबकी शुरुआत जे उसो और रोमन रेंस की दुश्मनी से हुई थी। जिमी उसो पहले ही ट्राइबल चीफ पर अटैक कर चुके हैं, वहीं जे के चेहरे पर भी कई बार बदले की भावना देखी गई है।कुछ हालिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बहुत जल्द रोमन रेंस और सोलो सिकोआ vs द उसोज़ टैग टीम मैच को बुक किया जा सकता है। अगर अगले हफ्ते SmackDown में जे उसो स्पष्ट रूप से कहें कि वो खुद को द ब्लडलाइन से दूर कर रहे हैं, तो जरूर इस टैग टीम मैच की नींव रखी जा सकती है। ऐसी स्थिति में रिंग में बहुत खतरनाक ब्रॉल भी देखने को मिल सकता है।#)एक बार फिर जे उसो की नज़रों के सामने जिमी उसो का बुरा हाल किया जाएगा?Pro Wrestling Finesse@ProWFinesseRoman Reigns is using Jimmy Uso as bait so that Jey Uso returns to The Bloodline.He also did this at Hell in a Cell 2020 when he attacked Jimmy to force Jey to say I Quit & fall in line.3572232Roman Reigns is using Jimmy Uso as bait so that Jey Uso returns to The Bloodline.He also did this at Hell in a Cell 2020 when he attacked Jimmy to force Jey to say I Quit & fall in line. https://t.co/tjAey6GRF7अगर पुराने समय को याद करें तो Hell in a Cell 2020 में रोमन रेंस ने जिमी उसो की बुरी हालत करते हुए जे उसो को 'आई क्विट' कहने पर मजबूर किया था। वहीं आपको याद दिला दें कि पिछले कुछ हफ्तों में सोलो सिकोआ 2 मौकों पर जिमी उसो का पीट-पीटकर बुरा हाल कर चुके हैं।अगर अगले हफ्ते SmackDown में सिकोआ, जिमी को पीट-पीटकर अधमरा करने की कोशिश करते हैं तो जे उसो के मन में Hell in a Cell 2020 की यादें ताजा हो सकती हैं। इस तरह की परिस्थिति में जे उसो गुस्से में आकर रोमन रेंस पर खतरनाक तरीके से अटैक कर खुद को द ब्लडलाइन से दूर कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।