3 दिग्गज WWE Superstars जिनके WrestleMania 39 में नज़र आने से इवेंट काफी खास बन जाएगा

Ujjaval
WWE अपने दिग्गज सुपरस्टार्स को WrestleMania 39 में बुला सकता है
WWE अपने दिग्गज सुपरस्टार्स को WrestleMania 39 में बुला सकता है

WrestleMania 39: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के आयोजन में अब करीब दो हफ्ते बचे हैं। इस शो के लिए फैंस का उत्साह अलग स्तर पर है। WWE ने इस इवेंट के लिए कई धमाकेदार मैच बुक किए हैं और शो में बड़े-बड़े रेसलर्स इन-रिंग एक्शन में नज़र आने वाले हैं। हर साल कई दिग्गज शो में अपीयरेंस देते हैं।

Ad

इससे इवेंट काफी ज्यादा खास बनता है। कई सारे दिग्गज रेसलर्स WrestleMania 39 में भी नज़र आ सकते हैं और वो इवेंट को रोचक बनाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके WrestleMania में नज़र आने से इवेंट खास बन जाएगा।

3- WWE WrestleMania 39 में Triple H नज़र आ सकते हैं

Ad

ट्रिपल एच अब WWE के क्रिएटिव हेड हैं और वो अपने पहले WrestleMania शो को ऐतिहासिक बनना चाहेंगे। ऐसे में वो शो की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने पिछले साल WrestleMania की नाईट 2 की शुरुआत की थी और फैंस का स्वागत किया था। साथ ही अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था।

वो इस साल भी शो की शुरुआत कर सकते हैं। वो क्रिएटिव हेड हैं और वो ऐसे में वो खुद रिंग में जाकर फैंस को इवेंट अटेंड करने के लिए धन्यवाद कह सकते हैं। साथ ही वो फैंस का स्वागत कर सकते हैं और उन्हें शो से पहले हाइप कर सकते। द गेम को टीवी स्क्रीन पर देखकर फैंस जरूर खुश होंगे।

2- स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

Ad

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को लेकर लगातार अलग-अलग अपडेट्स सामने आई हैं। WWE ने उन्हें WrestleMania 39 में लड़ने का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने रिंग में वापसी करने से इंकार कर दिया। कई फैंस इस चीज़ से निराश थे और उन्हें लग रहा था कि शायद अब वो इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे।

WWE उन्हें संभावित रूप से एक अपीयरेंस देने के लिए बुला सकता है। वो शो में आकर किसी सुपरस्टार को कंफ्रंट कर सकते हैं और उनपर स्टनर लगाकर फैंस को खुश कर सकते हैं। पिछले साल ऑस्टिन ने WrestleMania की दोनों नाईट खास बनाई थी और उन्हें इस साल भी ऐसा करना चाहिए।

1- द रॉक

Ad

द रॉक को WrestleMania 39 में रोमन रेंस के खिलाफ ड्रीम मैच लड़ने का ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने इसे नहीं स्वीकारा। रॉक को फैंस बहुत पसंद करते हैं और हर कोई उन्हें बड़े शो में देखना चाहता है। वो मैच लड़ने के लिए फिट नहीं हैं लेकिन वो एक अपीयरेंस जरूर दे सकते हैं। WrestleMania 39 का आयोजन हॉलीवुड में होने जा रहा है और रॉक मौजूदा समय के सबसे बड़े हॉलीवुड स्टार हैं। ऐसे में उन्हें WrestleMania में आना चाहिए।

वो यहां होस्ट द मिज़ को कंफ्रंट करके उनकी हालत खराब कर सकते हैं। इसके अलावा वो मेन इवेंट मैच के बाद रोमन रेंस को कंफ्रंट करके WrestleMania 40 के लिए एक साल पहले से मैच कंफर्म कर सकते हैं। उन्होंने जॉन सीना के साथ स्टोरीलाइन के दौरान भी कुछ ऐसा ही किया था। इससे WWE को बिजनेस के मामले में फायदा होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications