3 दिग्गज जो साल 2024 में WWE को छोड़कर फैंस को दे सकते हैं बहुत बड़ा झटका

इन स्टार्स ने अगर WWE को छोड़ दिया तो फैंस निराश हो जाएंगे
इन स्टार्स ने अगर WWE को छोड़ दिया तो फैंस निराश हो जाएंगे

WWE Legends Leave 2024: साल 2019 में कई सुपरस्टार्स ने पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ साइन किया था। कई स्टार्स का कॉन्ट्रैक्ट खत्म भी हो गया और उन्होंने इसे रिन्यू कर लिया है। कुछ के फ्यूचर के बारे में सवाल खड़े हो रहे हैं।

Ad

रिकोशे ने इस बात के संकेत दे दिए है कि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद वो WWE को छोड़ देंगे। ऐसे और भी कुछ सुपरस्टार्स का नाम आगे जाकर सामने आ सकता है। इस आर्टिकल में हम उन 3 स्टार्स के बारे में बात करेंगे जो साल 2024 में WWE को अलविदा कहकर फैंस को झटका दे सकते हैं।

#3 नटालिया ले सकती हैं अपने WWE करियर पर बड़ा फैसला?

Ad

नटालिया करीब दो दशकों से WWE में काम कर रही हैं। उन्होंने हमेशा विमेंस डिवीजन को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। लॉकर रूम में सबसे भरोसेमंद सुपरस्टार के रूप में उन्हें जाना जाता है। कंपनी में 1500 से ज्यादा मुकाबले वो लड़ चुकी हैं।

नटालिया का कॉन्ट्रैक्ट इस समर में खत्म हो जाएगा। उनके कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू को लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है। अफवाहें सामने आ रही हैं कि वो AEW की ओर रूख कर सकती हैं। इसका मतलब है कि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद वो WWE को छोड़ सकती हैं। नटालिया अगर इतना बड़ा फैसला लेती हैं तो फिर इससे जरूर WWE को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचेगा

#2 क्या ब्रॉक लैसनर करेंगे अपने WWE करियर को खत्म?

Ad

ब्रॉक लैसनर का करियर अभी अधर में लटका हुआ है। SummerSlam 2023 के बाद से वो अभी तक रिंग में नज़र नहीं आए हैं। फिलहाल ये क्लियर नहीं है कि कंपनी के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट कब तक है। ये भी सवाल है कि क्या वो हालिया विवाद के कारण वापसी करेंगे या नहीं। जेनेल ग्रांट विवाद में अभी तक उन्हें हरी झंडी नहीं मिली है।

ट्रिपल एच ने कुछ महीने पहले कहा था कि ब्रॉक लैसनर अभी भी WWE के साथ बने हुए हैं। अगर उन्हें कहीं अन्य जगह से ऑफर मिलता है तो चीजें बहुत जल्दी बदल जाएंगी। वो इस साल WWE को अलविदा कह सकते हैं। अफवाहों की मानें तो WWE में उनकी वापसी अभी संभव नहीं लग रही है।

#1 पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोमन रेंस ले सकते हैं बड़ा फैसला

Ad

WrestleMania 40 में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से WWE रिंग में अभी तक रोमन रेंस नज़र नहीं आए हैं। मेनिया से पहले इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अगर वो हार गए तो WWE को छोड़ देंगे। हालांकि, ये बात उन्होंने मजाक में कही थी। आगे जाकर कभी भी चीजों में बदलाव भी हो सकता है। वो मजाक में कही बात को सच भी कर सकते हैं।

खबरें सामने आईं थी कि WWE SummerSlam से पहले रेंस वापसी कर लेंगे लेकिन कंपनी ने उनके सभी एडवर्टाइजमेंट्स को हटा दिया है। अब उनकी वापसी की कोई कंफर्म तारीख नहीं है। रेंस हॉलीवुड में भी अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो साल 2024 में वो भी कंपनी को छोड़ सकते हैं। सोचिए अगर ट्राइबल चीफ ने WWE को अलविदा कह दिया तो क्या होगा? फैंस का दिल बुरी तरह टूट सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications