3 दिग्गज जिन्हें साल 2025 के WWE Royal Rumble मैच का हिस्सा जरूर बनना चाहिए

WWE
WWE Royal Rumble 2025 होगा धमाकेदार (Photo: WWE.com)

Legends Who Should Be Part Royal Rumble Match 2025: WWE Royal Rumble 2025 की सुगबुगाहट अभी से शुरू हो चुकी है। 1 फरवरी को इसका आयोजन होगा। कंपनी ने इसे शानदार बनाने के लिए तैयारियां स्टार्ट कर दी हैं। शो में होने वाले मेंस रॉयल रंबल पर सभी की नज़रें ज्यादा टिकी होंगी। इसमें तगड़े सरप्राइज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बड़े स्टार्स की एंट्री फैंस को देखने को मिल सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन दिग्गजों की बात करेंगे जिन्हें अगले साल के WWE Royal Rumble मैच का हिस्सा जरूर बनना चाहिए।

Ad

#3 क्या WWE Royal Rumble 2025 का हिस्सा बनेंगे गोल्डबर्ग?

Ad

अगले साल होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच में गोल्डबर्ग के आने की उम्मीदें भी जताई जा रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने ऐलान किया था कि वो अगले साल अपना रिटायरमेंट मैच लड़ेंगे। शायद इसकी शुरूआत वो रंबल मैच में एंंट्री के साथ कर सकते हैं।

बड़े मुकाबले में गोल्डबर्ग आएंगे तो फिर मजा आएगा। उनके आने से WWE यूनिवर्स को भी बहुत खुशी होगी। साल 2022 के बाद से वो एक्शन में नज़र नहीं आए हैं। इस लिहाज से भी अब उनका आना बनता है।

#2 WWE Royal Rumble 2025 में ब्रॉक लैसनर मचा सकते हैं धमाल

Ad

पिछले साल SummerSlam में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से अभी तक ब्रॉक लैसनर की WWE रिंग में वापसी नहीं हुई है। अगले साल होने वाले रॉयल रंबल मैच में वो एंट्री कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। इस बात की संभावनाएं भी बहुत ज्यादा लग रही हैं।

ब्रॉक को इस बड़े मुकाबले में जरूर आकर सभी को खुश करना चाहिए। उनकी वापसी का WWE यूनिवर्स द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सोचिए रंबल मैच में अचानक उनका एंट्रेंस म्यूजिक बजेगा तो क्या होगा। फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे और सोशल मीडिया पर व्यूज की बाढ़ आ जाएगी।

#1 WWE Royal Rumble का हिस्सा लंबे समय से द रॉक नहीं बने हैं

Ad

अगले साल के रॉयल रंबल मैच में द रॉक की एंट्री तो बनती है। वो इस मुकाबले का हिस्सा कई सालों से नहीं बने हैं। इस बार उन्हें फैंस को बड़ा सरप्राइज देना चाहिए। रॉक के आने से कंपनी को भी अच्छा फायदा होगा।

हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि 2025 के रंबल मैच जीतने के प्रबल दावेदार रॉक माने जा रहे हैं। इस खबर को जानने के बाद ही फैंस का उत्साह दोगुना हो गया होगा। रॉक को WWE यूनिवर्स की भावनाओं का ख्याल रखते हुए बड़े मुकाबले में जरूर अपना जलवा दिखाना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications