WWE Saturday Night's Main Event 2024 में होने वाले 3 बड़े मैच जिनमें दखल की संभावना बहुत ज्यादा है 

WWE
WWE Saturday Night's Main Event 2024 में होंगे बड़े मुकाबले (Photo: WWE.com)

Big Matches Interference Saturday Night's Main Event: WWE Saturday Night's Main Event 2024 के आयोजन में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 14 दिसंबर को फैंस को तगड़ा इवेंट देखने को मिलेगा। कंपनी ने कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया है। शो में बहुत कुछ दांव पर होगा। स्टार्स जीत के लिए नए हथकंडे अपना सकते हैं, जिनसे मैच के नतीजे में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। मुकाबलों में दखलअंदाजी की संभावनाएं भी हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़े मैचों के बारे में बात करेंगे जिनमें दखल की संभावना बहुत ज्यादा है।

Ad

#3 अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में दखल की संभावना

Ad

Saturday Night's Main Event 2024 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों की राइवलरी ने अब रफ्तार पकड़ ली है। मुकाबला तगड़ा होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। इस मुकाबले में दखलअंदाजी भी हो सकती है।

रैंडी ऑर्टन आकर केविन ओवेंस के ऊपर अटैक कर सकते हैं। अपने दोस्त कोडी की मदद ऑर्टन कर सकते हैं। वहीं द रॉक भी मुकाबले में सरप्राइज एंट्री कर रोड्स का ध्यान भटका सकते हैं। कोडी और द ग्रेट वन के बीच सिंगल्स मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इनकी राइवलरी की शुरूआत Saturday Night's Main Event से हो सकती है।

#2 WWE Saturday Night's Main Event में होने वाले वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच में दखल की संभावना

Ad

Saturday Night's Main Event में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों सुपरस्टार्स शानदार मैच देने का माद्दा रखते हैं। इस मुकाबले में डेमियन प्रीस्ट की दखलअंदाजी हो सकती है। वो बैलर के ऊपर अटैक कर सकते हैं।

हाल ही में Survivor Series प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन हुआ था। वहां पर प्रीस्ट को गुंथर के खिलाफ बैलर की वजह से हार का सामना करना पड़ा था। इस चीज का बदला लेने के लिए Saturday Night's Main Event में प्रीस्ट एंट्री कर सकते हैं।

#1 WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में दखल की संभावना

Ad

Saturday Night's Main Event में लिव मॉर्गन अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को इयो स्काई के खिलाफ डिफेंड करेंगी। इन दोनों का मैच भी मजेदार होने की पूरी संभावना है। इस मुकाबले में भी दखलअंदाजी हो सकती है।

लिव मॉर्गन का साथ देने के लिए जजमेंड डे ग्रुप के सदस्य आ सकते हैं। वहीं इयो स्काई की मदद के लिए डैमेज कंट्रोल की एंट्री हो सकती है। ऐसा हुआ तो फिर मैच में काफी रोमांच पैदा हो जाएगा और काफी अफरातफरी हो सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications