WWE SummerSlam 2024 में होने वाले 3 बड़े मैच जिनमें बाहरी दखल देखने को मिल सकता है

WWE
WWE SummerSlam 2024 में दखलअंदाजी से बिगड़ सकता है माहौल (Photo: WWE.com)

Big Matches Interference SummerSlam 2024: WWE SummerSlam 2024 इस बार जबरदस्त होगा। कंपनी अभी तक कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान कर चुकी है। हमेशा की तरह कुछ बड़े स्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में होने वाले मुकाबले जबरदस्त होंगे और बहुत सी चीजें दांव पर भी होंगी।

Ad

कुछ रेसलर्स मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए चीटिंग के साथ-साथ नए हथकंडे अपना सकते हैं। बड़ी बात है कि ऐसे मुकाबले भी होंगे जिनमें दखल देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़े मुकाबलों के बारे में बात करेंगे जिनमें दखल की संभावना सबसे ज्यादा है

#3 WWE SummerSlam 2024 में होने वाले अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच में दखल की संभावना

Ad

SummerSlam 2024 में सबसे बड़ा मुकाबला कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के बीच होगा। रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सोलो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सिकोआ इस समय नई ब्लडलाइन के साथ अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। इन दोनों के बीच होने वाले मैच में दखलअंदाजी की संभावना सबसे ज्यादा है।

मुकाबले में रोड्स की तरफ से रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस आ सकते हैं। वहीं सोलो की तरफ से टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू की दखलअंंदाजी देखने को मिल सकती है। रोमन रेंस को भी सिकोआ ललकार चुके हैं। रेंस भी इस मैच में आकर सोलो के ऊपर अटैक कर सकते हैं। जिमी उसो भी सिकोआ से बदला लेने के मूड में होंगे। वो भी मुकाबले में आकर उनके ऊपर हमला कर सकते हैं।

#2 डेमियन प्रीस्ट और गुंथर के बीच होने वाले WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में दखल की संभावना

Ad

WWE WrestleMania XL में प्रीस्ट ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। तब से वो लगातार अपने टाइटल को डिफेंड कर रहे हैं। SummerSlam 2024 में इस बार उनके लिए गुंंथर की बहुत बड़ी चुनौती होगी। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो नए चैंपियन बन सकते हैं।

पिछले कुछ समय से प्रीस्ट और बैलर के बीच अच्छी केमिस्ट्री नहीं चल रही हैं। कहा जा रहा है कि डेमियन जजमेंट डे से अलग हो सकते हैं। ऐसे में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में बैलर की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है। उनके आने से प्रीस्ट अपना टाइटल हार सकते हैं। इसके बाद दोनों के बीच आगे राइवलरी देखने को मिल सकती है।

#1 WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में दखल की संभावना

Ad

SummerSlam 2024 में लिव मॉर्गन अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। दो हफ्ते पहले रिया ने WWE रिंग में वापसी की थी। इस हफ्ते रिया ने लिव को SummerSlam में टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की।

इन दोनों के बीच होने वाले मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है। रिया की गैरमौजदूगी में उनकी लव स्टोरी लिव के साथ चल रही थी। रिया ने डॉमिनिक को माफ तो कर दिया लेकिन आगे कुछ भी हो सकता है। SummerSlam 2024 में होने वाले मैच में लिव का साथ डॉमिनिक दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications