WWE समरस्लैम की तैयारियां शुरू हो चुकी है। WWE रेसलमेनिया के बाद ये सबसे बड़ा इवेंट होता है। अभी तक मैच कार्ड में दो मैच का ऐलान हो चुका है। अभी बहुत से बड़े मैच इस लिस्ट में जोड़े जाएंगे। इस बार इस बड़े पीपीवी का आयोजन 23 अगस्त को होगा।हालांकि पहली बार समरस्लैम का आयोजन बिना फैंस के होने वाला है। इस वजह से थोड़ा इसका मजा खराब हो सकता है। WWE समरस्लैम के लिए दो मैच कंफर्म कर दिए गए है। मैकइंटायर का मुकाबला रैंडी के साथ होगा। और स्ट्रीट प्रॉफिट्स का मुकाबला एंजल गार्जा और एंड्राडे के साथ होगा। समरस्लैम का मजा और किरकिरा हो सकता है अगर कुछ मैच इसमें जोड़ दिए जाएंगे। तो आइए जानते हैं तीन मैचों के बारे में जो WWE समरस्लैम पीपीवी में नहीं होने चाहिए।द फीन्ड, निकी क्रॉस VS ब्रॉन स्ट्रोमैन, एलेक्सा ब्लिसʜᴇ ɪꜱ ᴀᴡᴀᴋᴇ.#SmackDown #TheFiend @WWEBrayWyatt @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/ttUAa5tQMQ— WWE (@WWE) August 1, 2020पिछले हफ्ते WWE स्मैकडाउन के मेन इवेंट में द फीन्ड ने एलेक्सा ब्लिस पर हमला कर दिया था। ये हमला क्यों उन्होंने किया इसके बारे में कुछ खुलकर सामने नहीं आया है। लेकिन एक बात तय है कि यहां से समरस्लैम के लिए कुछ बड़ा संकेत दे दिया गया है। पहले यहां ये दिखाया गया कि निकी क्रॉस हारने के बाद एलेक्सा से गुस्सा हो गई और इसके बाद फीन्ड ने एलेक्सा पर हमला कर दिया। एक्सट्रीम रूल्स में कैमियो के तौर पर एलेक्सा ब्लिस नजर आईं थी। अब ये नजर आ रहा है कि यहां से टैग टीम मैच भी समरस्लैम में हो सकता है। अगर निकी, द फीन्ड के साथ आ जाती है तो ये अच्छा निर्णय नहीं होगा। समरस्लैम में फैंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड होते हुए देखना चाहते हैं।सिजेरो, नाकामुरा VS लूचा हाउस पार्टी👀 👀 👀#SmackDown @WWECesaro @ShinsukeN @LuchadorLD @WWEGranMetalik pic.twitter.com/3ICmqENDwx— WWE (@WWE) August 1, 2020WWE एक्सट्रीम रूल्स में नाकामुरा और सिजेरो ने न्यू डे को हराकर स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी। अब ये तय है कि ये दोनों अपनी चैंपियनशिप समरस्लैम में डिफेंंड करेंगेे।पिछले हफ्ते लूचा हाउस पार्टी और सिजेरो, नाकामुरा के बीच बातचीत हुई थी। लेकिन अगर यहां से ये मैच समरस्लैम के लिए तय होता है तो फिर मजा नहीं आएगा। नाकामुरा और सिजेरो को कोई कड़े प्रतिद्वंदी चाहिए।ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनका करियर गहरी चोट की वजह से काफी छोटा हो गया