Real Bloodline Members No Match for Months: WWE में ब्लडलाइन (Bloodline) फैक्शन ने पिछले कुछ सालों में काफी प्रभावित किया है। अभी का ब्लडलाइन पूरी तरह से अलग है और पहले इस ग्रुप के सदस्य अलग थे। अभी इसमें सोलो सिकोआ, टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू हैं। हालांकि, असली ब्लडलाइन के लीडर रोमन रेंस (Roman Reigns) थे। इसमें उनके अलावा एक समय पर द उसोज़, सैमी ज़ेन और यहां तक द रॉक भी रहे थे। इस फैक्शन के कुछ सदस्य महीनों से इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। इस आर्टिकल में हम असली ब्लडलाइन के 3 सदस्यों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने तीन या उससे ज्यादा महीनों से WWE टीवी पर कोई मैच नहीं लड़ा है।3- WWE स्टार जिमी उसो असली ब्लडलाइन फैक्शन के अहम सदस्य रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postजिमी उसो को WWE से ब्रेक लिए हुए बहुत समय हो गया है। आपको बता दें कि जिमी का WWE रिंग में आखिरी मैच WrestleMania XL की नाईट 1 में आया था। उन्होंने इस शो के दौरान जे उसो का सामना एक सिंगल्स मैच में किया था। बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद SmackDown के अगले ही एपिसोड में सोलो सिकोआ ने उनपर हमला करके उन्हें फैक्शन से बाहर कर दिया।बाद में बताया गया कि जिमी चोटिल हैं और इसी कारण एक्शन से दूर हैं। पिछले काफी हफ्तों से फैंस उनकी वापसी के कयास लगा रहे हैं और जल्द ही वो आकर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। जिमी एक दिग्गज टैग टीम स्टार रहे हैं और जे के अलग ब्रांड पर होने के चलते वापसी पर उनके पास खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में साबित करने का मौका होगा। इसी बीच अगर उनका जे से रीयूनियन हो गया, तो भी फैंस निराश नहीं होंगे।2- असली ब्लडलाइन के सदस्य द रॉक ने WWE में अपना आखिरी मैच WrestleMania में ही लड़ा था View this post on Instagram Instagram Postजिमी उसो की तरह ही द रॉक का आखिरी मैच भी WrestleMania XL की नाईट 1 में आया था। आपको बता दें कि रॉक ने रोमन के असली ब्लडलाइन में शामिल होने का फैसला किया था और उन्हें ट्राइबल चीफ के तौर पर स्वीकार भी किया था। WrestleMania में फिर रॉक ने रोमन के साथ टीम बनाकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का सामना किया। इस धमाकेदार मैच में उन्हें जीत मिली।द रॉक ने इसके बाद नाईट 2 में रोमन रेंस को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। वो इसके बाद Raw के एपिसोड में आकर कोडी रोड्स के खिलाफ मैच टीज़ करते हुए नज़र आए और फिर ब्रेक पर चले गए। रॉक इस अपीयरेंस के बाद से अभी तक दिखाई नहीं दिए हैं। उन्हें भी अपना आखिरी मैच लड़े काफी समय हो गया है और फैंस उन्हें जल्द ही बवाल मचाते हुए देखना चाहेंगे।1- WWE दिग्गज रोमन रेंस को अपना आखिरी मैच लड़े 5 महीने से ज्यादा हो गए हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने WrestleMania में दो मैच लड़े थे और इसके बाद से वो एक्शन में नज़र नहीं आए हैं। वो WrestleMania XL की नाईट 2 में कोडी रोड्स के खिलाफ ब्लडलाइन रूल्स मैच में हार गए थे। इसी के साथ उनके अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में ऐतिहासिक रन का अंत हो गया था। इसके बाद रेंस ब्रेक पर चले गए और उनकी दोबारा वापसी सीधा SummerSlam में हुई।इन सभी चीज़ों के बावजूद रोमन की अभी रिंग में वापसी नहीं हुई है। साल 2024 के अंत में काफी समय है और फैंस जरूर असली ट्राइबल चीफ को दोबारा रिंग में देखना चाहेंगे। अगर वो रिंग में आते हैं, तो उनके निशाने पर जरूर नए ब्लडलाइन के सदस्य होंगे। रोमन एक बार फिर फैक्शन पर अपना जमाकर ट्राइबल चीफ पद हासिल करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, उनका मैच कब होगा, इसपर कोई अपडेट नहीं है।