3 बड़ी गलतियां जो WWE को Roman Reigns की वापसी को लेकर नहीं करनी चाहिए 

क्या WWE में वापसी के बाद सोलो सिकोआ को सबक सिखाएंगे रोमन रेंस?
क्या WWE में वापसी के बाद सोलो सिकोआ को सबक सिखाएंगे रोमन रेंस?

Roman Reigns WWE Return: रोमन रेंस (Roman Reigns) WrestleMania XL में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारने के बाद से ही WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। उनकी अनुपस्थिति में भी ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन को जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि टीवी पर रोमन की काफी कमी खल रही है।

Ad

देखा जाए तो ट्राइबल चीफ की WWE में वापसी की रेसलिंग जगत में काफी चर्चा की जाएगी। यही कारण है कि उनकी वापसी को लेकर गलतियां करने से बचना चाहिए। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी गलतियों का जिक्र करने वाले हैं जो WWE को रोमन रेंस की वापसी को लेकर नहीं करनी चाहिए।

3- WWE में रोमन रेंस की वापसी को सरप्राइज नहीं रखना

Ad

WWE में सुपरस्टार्स की सरप्राइज वापसी होते हुए देखना काफी बेहतरीन पल होता है। हालांकि, कई बार ऐसा देखने को मिल चुका है जब कंपनी ने लंबे समय से टीवी पर दिखाई नहीं दिए सुपरस्टार्स की वापसी का पहले ही ऐलान कर दिया था। WWE ने पिछले साल Survivor Series WarGames में रैंडी ऑर्टन की वापसी का पहले ही ऐलान कर दिया था।

इसके अलावा हाल ही में शेमस की वापसी का भी पहले ही खुलासा कर दिया गया था। देखा जाए तो पहले ही ऐलान कर दिए जाने की वजह से थोड़ा मजा जरूर किरकिरा होता है। WWE को रोमन रेंस की वापसी के साथ यह गलती नहीं करनी चाहिए। मौजूदा समय में रोमन की वापसी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है इसलिए उनका सरप्राइज रिटर्न कराने का ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। वैसे भी, बड़े सरप्राइज मोमेंट शो का रोमांच बढ़ाने के लिए काफी जरूरी होते हैं।

2- WWE में वापसी के बाद रोमन रेंस को नए ब्लडलाइन के खिलाफ कमजोर दिखाना

Ad

रोमन रेंस की अनुपस्थिति में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन को टेकओवर करके इसमें नए मेंबर्स शामिल कर दिए हैं। सोलो की माने तो उन्होंने रोमन के कहने पर ऐसा किया है लेकिन संभावना ज्यादा है कि वो झूठ बोल रहे हो। इस वजह से ऐसा लग रहा है कि रेंस की वापसी के बाद उनकी सिकोआ के साथ ब्लडलाइन को लेकर लड़ाई हो सकती है। इस स्थिति में इन्फोर्सर अपने साथियों की मदद से ट्राइबल चीफ पर अटैक करके उनका बुरा हाल करने की कोशिश कर सकते हैं।

हालांकि, इस दौरान रोमन रेंस को कमजोर दिखाने की गलती नहीं करनी चाहिए और इससे उनके कैरेक्टर को नुकसान हो सकता है। वैसे भी, WrestleMania XL में कोडी के हाथों अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गंवाने से रोमन के मोमेंटम में कमी आई है। यही कारण है कि रेंस को वापसी के बाद नए ब्लडलाइन के खिलाफ मजबूत दिखाकर खोया हुआ मोमेंटम हासिल करने का मौका देना चाहिए।

1- WWE में वापसी के बाद रोमन रेंस को अचानक बेबीफेस टर्न करा देना

Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद उन्हें फैंस काफी मिस कर रहे हैं और उनकी वापसी कराने की मांग कर रहे हैं। यही नहीं, सोलो सिकोआ द्वारा ब्लडलाइन का लीडर बनने के बाद कई फैंस रोमन को बेबीफेस के रूप में देखने लगे हैं। ऐसा लग रहा है कि WWE का भी रेंस को बेबीफेस बनाने का प्लान है।

देखा जाए तो रेंस कई सालों से टॉप हील बने हुए हैं। यही कारण है कि उन्हें वापसी के बाद अचानक बेबीफेस बना देना काफी अजीब होगा। इसके बजाए ट्राइबल चीफ की WWE में वापसी के बाद उन्हें धीरे-धीरे बेबीफेस कैरेक्टर में ढालना चाहिए। इस स्थिति में फैंस को भी हेड ऑफ द टेबल को बेबीफेस के रूप में स्वीकार करने में आसानी होगी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications