Things The Rock Should Not Do Return: द रॉक (The Rock) आखिरी बार WWE टीवी पर बैड ब्लड (Bad Blood 2024) में नज़र आए थे और इसके बाद से फैंस उन्हें दोबारा देखने का इंतजार कर रहे हैं। रॉक को Raw के Netflix पर डेब्यू के स्पेशल शो के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। बता दें कि द रॉक इसके बाद या पहले भी वापस आ सकते हैं। हालांकि, जब वो वापस आएंगे, तो फैंस को उनसे कुछ उम्मीदें होंगी। अगर रॉक इन्हें पूरा नहीं करते हैं, तो जरूर फैंस निराश हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो द रॉक को अपनी वापसी पर बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।3- किसी WWE स्टार का द रॉक को कंफ्रंट नहीं करना View this post on Instagram Instagram Postद रॉक अभी फाइनल बॉस गिमिक में हैं और 2024 में उन्होंने हील टर्न के बाद रूप में काम करके सभी का दिल जीता है। द रॉक अगर वापसी करते हैं, तो फैंस की बेइज्जती जरूर करेंगे। ऐसे में अगर कोई स्टार उन्हें आकर कंफ्रंट नहीं करता है, तो यह काफी निराशाजनक चीज होगी। रॉक जब भी WWE में खास अपीयरेंस देने आते हैं, तो किसी न किसी स्टार के साथ उनका कंफ्रंटेशन जरूर होता है। जब रॉक बेबीफेस थे, वो उनका ऑस्टिन थ्योरी और जिंदर महल जैसे टॉप हील के साथ रिंग में सैगमेंट देखने को मिला था। इससे उनका रिटर्न खास बन गया था। अब हील होने के कारण जब रॉक वापस आएंगे, तो उन्हें किसी टॉप बेबीफेस द्वारा कंफ्रंट किया जाना चाहिए। यह चीज उनके कैरेक्टर पर काफी ज्यादा सूट करेगी। इससे उनकी वापसी जरूर यागदार भी बनेगी। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ और वो सिर्फ फैंस की बेइज्जती करके चले गए, तो यह बड़ी गलती होगी।2- WWE दिग्गज द रॉक का अपने परिवार के सदस्यों के बीच चल रही दुश्मनी पर चुप्पी नहीं तोड़ना View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania XL तक द रॉक लगातार ब्लडलाइन के साथ नज़र आ रहे थे। इसके बाद रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने ग्रुप पर अपना कब्जा जमा लिया और नए सदस्यों को जोड़ लिया। रोमन रेंस वापसी करने के बाद से सोलो सिकोआ के खिलाफ नज़र आ रहे हैं। उनका अपना असली ब्लडलाइन भी वापसी कर चुका है। ब्लडलाइन के दो हिस्से हो चुके हैं और परिवार के सदस्य आपस में लड़ रहे हैं। द रॉक की अभी तक इस चीज पर किसी तरह की प्रतिक्रियाएं सामने नहीं आई हैं। साफ तौर पर ग्रेट वन जब पूरी तरह से वापसी करेंगे, तो फैंस को उम्मीद होगी कि फाइनल बॉस अपने परिवार के बीच चल रही लड़ाई पर प्रतिक्रिया देंगे। अगर द रॉक ने इस चीज को पूरी तरह से नज़रअंदाज कर दिया और कोई बात नहीं की, तो यह बहुत बड़ी गलती साबित होगी। 1- WWE दिग्गज द रॉक का अपने भविष्य को लेकर किसी तरह का ऐलान नहीं करना View this post on Instagram Instagram Postद रॉक का अगर किसी स्टार से कंफ्रंटेशन नहीं होता है, तो भी उन्हें सिर्फ साधारण प्रोमो कट करके बैकस्टेज नहीं जाना चाहिए। रॉक के WWE में भविष्य के बारे में फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं। इसी वजह से वापसी करने पर रॉक को WWE में अपने अगले कदम के बारे में जरूर बताना चाहिए। रॉक चाहे, तो Royal Rumble जैसे बड़े इवेंट के लिए अपनी एंट्री का ऐलान कर सकते हैं। द रॉक इसके अलावा फैंस को कन्फर्म करके बता सकते हैं कि वो WrestleMania 41 का हिस्सा बनने वाले हैं। Bad Blood में भी रॉक आए थे लेकिन उनके भविष्य के बारे में किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ था और फैंस ने इसी चीज की आलोचना भी की थी। अब रॉक को WWE में दोबारा वापस आने के दौरान ऐसा नहीं करना चाहिए और कुछ बड़े हिंट जरूर देने चाहिए।