3 NXT सुपरस्टार्स जो जल्द ही मेन रोस्टर पर नजर आ सकते हैं

जॉनी गर्गानो और वेल्वेटिन डरे
जॉनी गर्गानो और वेल्वेटिन डरे

पिछले कुछ सालों में NXT ने काफी नाम कमाया है। NXT की शुरुआत एक प्रतियोगिता के शो के तौर पर हुई थी जहां विजेता को WWE द्वारा कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया जाता था। बाद में NXT के मालिक ट्रिपल एच ने इसे बदला और NXT को नए स्टार्स का घर बनाया।

Ad

इसके बाद हर एक नया सुपरस्टार NXT में जाता था और फिर अगर वो अच्छा प्रदर्शन करता तो उसे मेन रोस्टर पर आने का मौका मिलता है। पिछले कुछ सालों में NXT ने रॉ और स्मैकडाउन को कई शानदार रेसलर्स दिए हैं और हर साल रेसलमेनिया के बाद कुछ NXT के सुपरस्टार्स मेन रोस्टर पर आते हैं।

ये भी पढ़ें:- 9 साल बाद WWE में वापसी करने वाले दिग्गज ऐज ने 17 बड़े स्टार्स के साथ मैच लड़ने की इच्छा जताई

इस साल रेसलमेनिया के बाद रॉ के एपिसोड में बियांका ब्लेयर ने डेब्यू किया। इसके अलावा स्मैकडाउन में फॉरगोटन संस ने डेब्यू किया। इन NXT स्टार्स के अलावा कुछ और सुपरस्टार्स भी जल्द रॉ और स्मैकडाउन में आ सकते हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 NXT सुपरस्टार्स के बारे में जो जल्द ही मेन रोस्टर में आ सकते हैं।

#3 जॉनी गर्गानो

youtube-cover
Ad

जॉनी गर्गानो को NXT के इतिहास का सबसे अहम स्टार माना जा सकता है। उन्होंने कई सारे शानदार मैच दिए हैं और वे आगे भी बढ़िया प्रदर्शन जारी रख सकते हैं। NXT में उन्होंने सबकुछ हासिल कर लिया है।

वे NXT चैंपियन, NXT नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियन और NXT टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने NXT में मौजूद लगभग हर एक स्टार के साथ मैच लड़ लिया है। इस वजह से कंपनी रॉ या स्मैकडाउन में उनकी नई शुरुआत कर सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#2 रिया रिप्ली

youtube-cover
Ad

रिया रिप्ली WWE की अगली टॉप विमेंस स्टार हैं और ये बात उन्होंने अपने NXT रन में बता दी हैं। उन्होंने NXT में रहते हुए भी काफी प्रसिद्धि हासिल की है और हाल ही में वे विमेंस टाइटल भी गंवा चुकी हैं।

ये एक संकेत है कि रिया को WWE मेन रोस्टर पर ला सकता है। इसके साथ ही वे बैकी, असुका, बेली और साशा बैंक्स के खिलाफ शानदार मैच दे सकती हैं।

#1 वैल्वेटिन ड्रीम

youtube-cover
Ad

वैल्वेटिन ड्रीम को NXT में काफी समय हो चुका है और उन्होंने जबरदस्त तरीके से सफलता हासिल की है। हाल ही में उन्होंने NXT में वापसी की और इस दौरान WWE उनकी मेन रोस्टर पर नई शुरुआत करा सकता है।

ड्रीम के लिए मेन रोस्टर पर काफी शानदार प्रतिद्वंदी मौजूद है। इस वजह से WWE उन्हें रॉ या स्मैकडाउन में डाल सकता है। ड्रीम को फैंस एजे स्टाइल्स, रे मिस्टीरियो और डेनियल ब्रायन जैसे स्टार्स के खिलाफ देखना पसंद करेंगे।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications