3 तरीके जिनसे WWE WrestleMania 41 में Roman Reigns के होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच का अंत हो सकता है

WWE, WrestleMania 41, CM Punk, Roman Reigns, Seth Rollins
अपने-अपने शानदार एक्शन में सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और सीएम पंक (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Match Possible Finishes: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। इस पर सभी की नज़रें टिकी हैं। तीनों की राइवलरी खतरनाक हो गई है, जिसमें पॉल हेमन का बड़ा रोल नज़र आ रहा है। मेगा इवेंट में किसकी जीत होगी ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। बहुत सी संभावनाएं दिख रही हैं। हेमन भी काफी उलझन में हैं। उनका काम अब काफी बढ़ गया है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे WrestleMania 41 में रेंस के होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच का अंत हो सकता है।

Ad

#3 क्या WWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन की मदद से होगी सीएम पंक की जीत?

Ad

पिछले हफ्ते SmackDown में सीएम पंक ने अपने फेवर का खुलासा किया। पंक ने कहा कि WrestleMania 41 में पॉल हेमन उनकी साइड पर खड़े होंगे। रोमन रेंस ने हेमन से पंक को इस बात से मना करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। हेमन ने रेंस की बात ना मानकर उन्हें धोखा दे दिया।

पॉल ने मन बना लिया है कि वो पंक के साथ जाएंगे। वो मेनिया में होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच में बड़ा गेम खेल सकते हैं। उनकी मदद से पंक को सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के ऊपर तगड़ी जीत मिल सकती है। इस चीज की संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं।

#2 WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस की हो सकती है क्लीन जीत

Ad

WrestleMania 41 में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के ऊपर क्लीन जीत रोमन रेंस हासिल कर सकते हैं। वो साबित कर सकते हैं कि क्यों उन्हें हेड ऑफ द टेबल कहा जाता है। रोमन अपने करियर में 10वीं बार मेनिया का मेन इवेंट करने जा रहे हैं।

WrestleMania 37 में रोमन ने ऐज और डेनियल ब्रायन दोनों को एक साथ पिन किया था। कुछ ऐसा ही नज़ारा WrestleMania 41 में भी दिख सकता है। WWE द्वारा इस कहानी को दोहराया जा सकता है।

#1 WWE दिग्गज पॉल हेमन दे सकते हैं बड़ा धोखा

Ad

ज्यादातर मामला अभी रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन के बीच चल रहा है। सैथ रॉलिंस को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने भी हेमन से फेवर की मांग कर दी है।

हो सकता है कि WrestleMania 41 में रोमन रेंस और सीएम पंक दोनों को पॉल हेमन धोखा दे दें। ऐसा हुआ तो फिर सैथ रॉलिंस की अंत में जीत हो सकती है। हेमन द्वारा पंक और रोमन के खिलाफ बड़ा खेल खेला जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications