3 तरीके जिनसे WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में Roman Reigns के होने वाले ट्राइबल कॉम्बैट मैच का अंत हो सकता है

WWE
WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में होने वाला है बड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Roman Reigns vs Solo Sikoa Match Possible Finishes: 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड होगा। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा, जिसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर होगी। मुकाबले में बवाल मचना तय है। सभी के दिमाग में एक ही सवाल चल रहा है कि जीत किसकी होगी। हालांकि, मैच का चौंकाने वाला अंत देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों की बात करेंगे जिनसे ट्राइबल कॉम्बैट मैच का अंत हो सकता है।

Ad

#3 WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस की हो सकती है क्लीन जीत

Ad

WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस की राइवलरी सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन से चल रही है। रेंस ने लगातार ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला हासिल करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहींं मिली। अब उनके पास बड़ा मौका आ गया है।

ट्राइबल कॉम्बैट मैच में रोमन रेंस की क्लीन जीत हो सकती है। Crown Jewel 2024 में सिकोआ ने रेंस को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। WWE शायद अब दूसरी बार रेंस को सिकोआ के खिलाफ पिन के लिए बुक नहीं करेगा। रेंस आराम से जीत हासिल कर चीजों को अपने पक्ष में कर सकते हैं।

#2 क्या WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में द रॉक की होगी एंट्री?

Ad

अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood इवेंट के अंत में द रॉक ने अचानक एंट्री कर सभी को सरप्राइज दिया था। वो तब से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में भी उनकी एंट्री देखने को नहीं मिली थी। ट्राइबल कॉम्बैट मैच में द ग्रेट वन के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

द रॉक शानदार वापसी कर रोमन रेंस के ऊपर हमला कर सकते हैं। वहां से फिर WWE WrestleMania 41 के लिए मैच सेटअप हो सकता है। रॉक ने ऐसा कर दिया तो इसका फायदा सोलो सिकोआ को मिल जाएगा और वो रेंस के ऊपर शानदार जीत हासिल कर सकते हैं।

#1 WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ चीटिंग से जीत हासिल कर सकते हैं

Ad

ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जीत हासिल करने के लिए सोलो सिकोआ किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने जरूर अपने साथियों के साथ मिलकर कोई ना कोई रणनीति बनाई होगी। जेकब फाटू उनके प्रति एक बार फिर वफादारी पेश कर सकते हैं।

मुकाबले में सिकोआ द्वारा चीटिंग देखी जा सकती है। हो सकता है कि वो रेफरी का ध्यान भटका कर रेंस के ऊपर गलत तरीके से हमला कर दें। कुछ भी देखने को मिल सकता है। ऐसा हुआ तो फिर सिकोआ जीत हासिल कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications