3 WWE Superstars जिनके साथ SummerSlam 2024 में Roman Reigns का मुकाबला हो सकता है

जानिए WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस का किनके साथ हो सकता है मैच?
जानिए WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस का किनके साथ हो सकता है मैच?

Roman Reigns Possible SummerSlam Match: WWE SummerSlam 2024 का आयोजन 3 अगस्त को शानदार अंदाज में होगा। कंपनी अपने इस बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट को जरूर सफल बनाना चाहेगी। वैसे भी इस इवेंट पर सभी की नजरें रहती हैं। शो में कुछ सुपरस्टार्स की वापसी और सरप्राइज हर साल मिलता है।

Ad

WrestleMania XL में हार के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि SummerSlam 2024 से पहले उनकी वापसी हो जाएगी। वो इस शो में रहेंगे तो फिर कंपनी को बहुत फायदा होगा। फैंस के दिमाग में सवाल चल रहा है कि अगर रेंस जल्द वापसी कर लेते हैं तो SummerSlam 2024 में उनका मुकाबला किसके साथ होगा। इस आर्टिकल में हम उनके 3 संभावित प्रतिद्वंदियों के बारे में बात करेंगे।

#3 क्या WWE रिंग में होगी रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की टक्कर?

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच फ्यूचर में जरूर मुकाबला होगा। फैंस भी इस मैच को देखना चाहते हैं। ब्लडलाइन को इस समय सोलो लीड कर रहे हैं। अभी मोमेंटम बना हुआ है तो क्यों ना SummerSlam 2024 में दोनों के बीच मैच हो जाए।

जब रोमन की वापसी होगी तो वो सिकोआ को पीछे हटने के लिए कह सकते हैं। सिकोआ इस बात से इंकार कर रेंस के ऊपर हमला कर सकते हैं। इस तरह स्टोरी काफी मजेदार हो जाएगी। इसके बाद समर की सबसे बड़ी पार्टी में रोमन और सिकोआ के बीच महामुकाबला देखने को मिल सकता है।

#2 क्या अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के खिलाफ रीमैच की मांग करेंगे रोमन रेंस?

youtube-cover
Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। रोमन वापसी कर कोडी के खिलाफ रीमैच की मांग कर सकते हैं। इसके बाद SummerSlam 2024 में दोनों के बीच एक अंतिम मैच हो सकता है।

रोमन दोबारा कोडी से हार भी गए तो कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि रोड्स का कद और ऊपर उठेगा, जिससे कंपनी को ही फायदा होगा। Sports Illustrated को कुछ समय पहले रोड्स ने इंटरव्यू दिया था। उन्होंने भी दोबारा रेंस के साथ मैच की इच्छा जाहिर की थी। कंपनी ने दोनों के बीच एक ऐसा मैच प्लान करना चाहिए जिसमें किसी की दखलअंदाजी ना हो। फैंस भी इसके लिए फिर काफी उत्साहित रहेंगे।

#1 WWE सुपरस्टार टामा टोंगा और सोलो सिकोआ के खिलाफ टैग टीम मैच

Ad

एक स्थिति तो ये है कि रोमन वापसी कर सिकोआ को ब्लडलाइन को लीड ना करने के लिए कहेंगे। यहां से रेंस और सिकोआ के बीच बवाल हो जाएगा। सोलो का साथ टामा टोंगा और टोंगा लोआ देंगे।

आपको याद होगा WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सिकोआ ने टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया था। जिमी इसके बाद से WWE रिंग में नज़र नहीं आए। जिमी वापसी कर रोमन का साथ दे सकते हैं। इसके बाद SummerSlam 2024 में रेंस और जिमी का मुकाबला सिकोआ और टोंगा के साथ हो सकता है। इस मुकाबले से कंपनी के ऊपर पैसों की बारिश भी हो सकती है। दूसरी तरफ टोंगा और सिकोआ को भी तगड़ा पुश मिल जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications