Roman Reigns: 2016 में WWE में डेब्यू करने के बाद से ही एजे स्टाइल्स (AJ Styles) ने खुद को लगातार साबित किया है। वो अभी भी WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। हालांकि, पिछले काफी समय से वो मिड-कार्ड डिवीजन का हिस्सा बने हुए हैं। इसी वजह से फैंस को काफी ज्यादा निराशा हो रही है।फैंस उन्हें एक बार फिर से WWE चैंपियन के रूप में देखना चाहते हैं। उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए रोमन रेंस को मात देनी होगी। रोमन रेंस पिछले दो साल से WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं। फैंस उनके कैरेक्टर को पसंद करते हैं, लेकिन अब फैंस एक टाइटल चेंज को लेकर भी उत्साहित हैं। इसलिए आइए जानते हैं कि वो 3 कारण क्यों एजे स्टाइल्स को रोमन रेंस को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहिए।3- WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स बन सकते हैं रोमन रेंस के लिए खतरा👑𝔸𝕕𝕒𝕞 𝔾𝕠𝕝𝕕𝕓𝕖𝕣𝕘👑@adamgoldberg28I desperately need AJ Styles vs Roman Reigns once more. The fact it’s been 5 YEARS since their last singles match is just mad.1619I desperately need AJ Styles vs Roman Reigns once more. The fact it’s been 5 YEARS since their last singles match is just mad. https://t.co/LQaVHsOSluपिछले कुछ समय में WWE के पास रोमन रेंस की अगली स्टोरीलाइन को लेकर बहुत ज्यादा विकल्प भी नहीं रहे हैं। इस दौरान WWE ने उन्हें कई बड़े स्टार्स के साथ टाइटल मैच में बुक किया है लेकिन कोई भी स्टार उन्हें हरा नहीं पाया है। ऐसे में WWE अब एजे स्टाइल्स को यूज कर सकता है।एजे स्टाइल्स ने पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया है। उनकी और रोमन रेंस की पिछली स्टोरीलाइन को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। दोनों के इन-रिंग वर्क को भी फैंस पसंद करते हैं। ऐसे में एजे स्टाइल्स वो स्टार हो सकते हैं, रोमन रेंस से उनका टाइटल छीन सकते हैं।2- फैंस एक अंडरडॉग को जीतते हुए देखना पसंद करेंगेHandy (Roman Reigns 680+99)@_handyred_Run this back!! #TBT Roman Reigns vs AJ Styles14517Run this back!! 🔥🔥🔥#TBT Roman Reigns vs AJ Styles https://t.co/XPhvlKLVNDWWE फैंस हमेशा से ही अंडरडॉग स्टार को टॉप पर आते हुए देखना पसंद करते हैं। एजे स्टाइल्स अपने करियर में इस रोल को हमेशा से ही निभाते हुए आ रहे हैं। ऐसे में वो फिर इस कैरेक्टर को निभा सकते हैं। फैंस उन्हें अंडरडॉग स्टार के रूप में देखना भी पसंद करेंगे।अपने टाइटल रन के दौरान रोमन रेंस ने अपने से साइज में छोटे स्टार्स को भी मात दी है। ऐसे में एजे स्टाइल्स, रोमन रेंस को मात दे सकते क्योंकि क्योंकि वो इस समय कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस स्टार्स में से एक हैं और वो रोमन रेंस को इस स्टोरीलाइन में आसानी से पीछे छोड़ सकते हैं।1- उन्हें मेहनत का इनाम मिलना चाहिएevildreamer@EmilyMaexoxoxoYES AJ!! #ajstyles #wwe #wweraw #WrestlingCommunity #WrestlingTwitter #phenomenal42YES AJ!! #ajstyles #wwe #wweraw #WrestlingCommunity #WrestlingTwitter #phenomenal https://t.co/RuwNYnUpPKएजे स्टाइल्स इस समय मिड-कार्ड डिवीजन का हिस्सा हैं और वो हर स्टोरीलाइन में खुद को साबित करते आए हैं। इस दौरान उन्होंने कई युवा स्टार्स को पुश भी दिया है। फैंस भी उनके इस कैरेक्टर को पसंद कर रहे हैं।ऐसे में WWE इनाम देने के लिए उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ जीत के लिए बुक कर सकता है। रोमन रेंस लंबे समय से WWE चैंपियन बने हुए हैं और उन्हें हराने वाला स्टार WWE के इतिहास में दर्ज हो जाएगा। WWE इसके लिए एजे स्टाइल्स को चुन सकता हैWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।