3 कारण क्यों Brock Lesnar की WWE में सीधा अगले साल वापसी हो सकती है

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की अगले साल वापसी हो सकती है
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की अगले साल वापसी हो सकती है

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) अभी ब्रेक पर हैं। वो समरस्लैम (SummerSlam 2023) के बाद से नज़र नहीं आए हैं। उन्होंने इस शो में अपना आखिरी मैच कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ लड़ा था और उन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा था।

Ad

फैंस को लगा था कि लैसनर की Crown Jewel 2023 के लिए वापसी होगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। कुछ कारणों से लगता है कि ब्रॉक लैसनर 2024 में ही रिटर्न करते हुए नज़र आ सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों ब्रॉक लैसनर सीधा अगले साल वापसी कर सकते हैं।

3- John Cena अभी नज़र आ रहे हैं, उनके ब्रेक पर जाने के बाद Brock Lesnar वापसी करके WWE में चीज़ों को बैलेंस कर पाएंगे

youtube-cover
Ad

जॉन सीना की वापसी के बाद से WWE को लगातार फायदा हो रहा है। वो इसी बीच द ब्लडलाइन के साथ स्टोरीलाइन में हैं और उन्होंने Fastlane 2023 में मैच लड़ा था। जॉन सीना और रोमन रेंस दोनों दिग्गज शोज़ का हिस्सा बन रहे हैं और इसी वजह से WWE को कोई दिक्कत नहीं आ रही है। थोड़े समय बाद जॉन सीना दोबारा ब्रेक पर जा सकते हैं।

WWE उनकी जगह को भरने के लिए ब्रॉक लैसनर को ला सकता है। अभी ब्रॉक लैसनर को लाने का प्रभाव उतना नहीं रहेगा क्योंकि सीना और रेंस दोनों नज़र आ रहे हैं। द बीस्ट अगर जरूरत पड़ने पर आते हैं, तो WWE चीज़ों के बीच संतुलन बना पाएगा। ब्रॉक आकर सीना की कमी पूरी कर देंगे और कुल मिलाकर WWE फैंस को भी यह चीज़ पसंद आएगी।

2- Royal Rumble 2024 में सरप्राइज रिटर्न कराकर WrestleMania के लिए सीधा स्टोरीलाइन शुरू करने के लिए

youtube-cover
Ad

2024 का पहला प्रीमियम लाइव इवेंट Royal Rumble रहेगा। इस इवेंट के साथ ही WrestleMania के लिए स्टोरीलाइंस की शुरुआत होती है। ब्रॉक लैसनर सीमित डेट्स पर काम करते हैं। ऐसे में WWE चाहेगा कि लैसनर WrestleMania के पहले आयोजित होने वाले कुछ एपिसोड्स के लिए उपलब्ध हो।

इसी वजह से लैसनर को संभावित तौर पर अभी ब्रेक पर रखा जा रहा है। वो Royal Rumble 2024 में सरप्राइज एंट्रेंट के तौर पर आ सकते हैं और किसी सुपरस्टार द्वारा एलिमिनेट होने पर वो WrestleMania 40 के लिए अपनी नई स्टोरीलाइन की शुरुआत कर सकते हैं। अभी लैसनर को ब्रेक पर रखकर सीधा अगले साल लाना अच्छा फैसला होगा क्योंकि Royal Rumble और WrestleMania के बीच द बीस्ट ज्यादा अपीयरेंस दे पाएंगे।

1- ब्रॉक लैसनर के लिए WWE के पास कोई प्लान्स नहीं हैं

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर की WWE में अभी तक वापसी नहीं होने का सबसे बड़ा कारण प्लान्स में कमी हो सकता है। ब्रॉक लैसनर SummerSlam के बाद ब्रेक पर चले गए थे और फैंस को उम्मीद थी कि Crown Jewel के लिए लैसनर को वापस लाया जाएगा। अब ऐसा लग रहा है कि WWE ने उनके लिए प्लान्स ही नहीं बनाए हैं।

लैसनर के लिए कंपनी के पास संभावित तौर पर कोई प्लान नहीं है और ऐसे में उनका अभी वापस आना मुश्किल ही है। नए साल की शुरुआत के साथ WWE ब्रॉक के लिए कुछ स्टोरीलाइंस तैयार कर सकता है और कंपनी किसी एक कहानी के साथ आगे बढ़ सकती है। इसी के चलते ब्रॉक लैसनर का अगले साल रिटर्न देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications