3 कारण क्यों Brock Lesnar को WWE SummerSlam 2023 के बाद दोबारा बेबीफेस बन जाना चाहिए

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को कैरेक्टर में चेंज करना होगा
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को कैरेक्टर में चेंज करना होगा

Brock Lesnar: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के बीच मैच देखने को मिलने वाला है। लैसनर कुछ महीनों पहले तक बेबीफेस के तौर पर काम कर रहे थे लेकिन अमेरिकन नाईटमेयर के साथ दुश्मनी में उन्होंने अपना कैरेक्टर चेंज किया।

Ad

अब SummerSlam 2023 के साथ संभावित तौर पर रोड्स के खिलाफ उनकी दुश्मनी का अंत हो जाएगा। ऐसे में द बीस्ट को दोबारा बेबीफेस बन जाना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों ब्रॉक लैसनर को SummerSlam 2023 के बाद बेबीफेस बन जाना चाहिए।

3- WWE दिग्गज Brock Lesnar का बतौर बेबीफेस माइक पर काम शानदार रहा है

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर अपने WWE करियर के दौरान ज्यादातर समय पॉल हेमन के साथ रहे और इसी वजह से उन्हें बोलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। हालांकि, जब हेमन ने रोमन रेंस को मैनेज करना शुरू कर दिया था, तो लैसनर अकेले नज़र आने लगे। इसके बाद द बीस्ट ने अपनी माइक स्किल्स का प्रदर्शन किया।

इस मामले में फैंस को उनसे उम्मीद नहीं थी लेकिन लैसनर ने माइक पर प्रभावित किया। द बीस्ट इस चीज़ को अपने हील कैरेक्टर के साथ मेंटेन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में ब्रॉक लैसनर को एक बार फिर से बेबीफेस बनना चाहिए। फैंस जरूर ही उन्हें दोबारा माइक पर सुनना पसंद करेंगे।

2- फैंस से अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर को हमेशा से ही बेबीफेस कैरेक्टर में पसंद किया गया है। जब वो काऊबॉय गिमिक में आए थे और अपने लुक को बदला था, तो द बीस्ट को लेकर सभी के बीच हाइप बन गई थी। फैंस से उन्हें लगातार अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। जब द बीस्ट ने बेबीफेस के रूप में प्रभावित किया, तो प्रशंसकों द्वारा उनके लिए प्यार दोगुना हो गया।

हील बनने के बाद द बीस्ट को फैंस से उतनी बेहतर प्रतिक्रिया नहीं मिली है। साथ ही फैंस अब उनके काम की उतनी सराहना भी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अब ब्रॉक लैसनर को बेबीफेस बनाने में ही फायदा है। इस तरह से लैसनर WWE को पैसों के मामले में फायदा करा सकते हैं क्योंकि द बीस्ट की मर्चेंडाइज सेल्स में बढ़ोतरी होती है। साथ ही लैसनर बेबीफेस होने के कारण छोटे बच्चों को भी प्रोडक्ट की ओर आकर्षित कर पाते हैं।

1- ब्रॉक लैसनर का काम फ्रेश महसूस होता है

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर ने सालों तक हील के रूप में काम किया है और वो अपने डॉमिनेंट अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में जब ब्रॉक ने बेबीफेस रन की शुरुआत की थी, तो सभी को यह चीज़ अच्छी लगी थी। सभी को द बीस्ट की स्टोरीलाइन, मैच और कैरेक्टर फ्रेश महसूस हो रहा था। यह चीज़ लगातार जारी रही थी।

हील बनने के बाद से लैसनर फिर से पुराने गिमिक में नज़र आने लगे हैं। यह चीज़ फैंस को दोबारा बोरिंग लगने लगी है। ऐसे में ब्रॉक लैसनर को दोबारा बेबीफेस बन जाना चाहिए। इससे वो दोबारा फ्रेश महसूस होंगे और फैंस उन्हें अहम स्टोरीलाइंस में देखना पसंद करेंगे। SummerSlam में कोडी रोड्स के साथ दुश्मनी खत्म होने के बाद आखिर द बीस्ट यह बड़ा निर्णय लेकर अपनी फ्रेश शुरुआत कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications