Reasons CM Punk Chose Paul Heyman Company: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में रोमन रेंस, सीएम पंक (CM Punk) और सैथ रॉलिंस का ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। सीएम पंक को पॉल हेमन से फेवर लेना था और इसके बारे में काफी समय से पता नहीं चल रहा था। इस हफ्ते SmackDown में आखिर खुलासा हुआ। पंक ने कहा कि वो पॉल हेमन को WrestleMania में रोमन रेंस के नहीं, बल्कि उनके कॉर्नर में देखना चाहते हैं। इसने मैच को काफी रोचक बना दिया है। पंक ने कुछ कारणों से ही यह फैसला लिया होगा। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों सीएम पंक ने फेवर के रूप में रोमन रेंस के खिलाफ WrestleMania मैच में पॉल हेमन का साथ चुना। 3- सीएम पंक ने WWE WrestleMania के पहले मेन इवेंट को खास बनाने के लिए पॉल हेमन को चुना View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक और पॉल हेमन बेस्ट फ्रेंड हैं। यह बात फैंस अच्छे से जानते हैं। दोनों के बीच बहुत बड़ा इतिहास रहा है। वो WWE टीवी पर साथ काम कर चुके हैं। पंक के करियर के कुछ खास मोमेंट्स में पॉल उनके साथ रहे हैं। अब सीएम पंक अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण मैच लड़ने वाले हैं। वो WrestleMania को पहली बार मेन इवेंट करने वाले हैं। यह उनके लिए खास पल होगा। सीएम पंक अपने इस खास मोमेंट को सबसे अच्छे दोस्त पॉल हेमन के साथ बिताना चाहते होंगे। इसी वजह से बेस्ट इन द वर्ल्ड ने पॉल को चुना। पंक के साथ हेमन की एंट्री फैंस को पुराने दिनों की याद जरूर दिला देगी। पंक अगर पहला मेन इवेंट मैच जीतते हैं, तो उन्हें अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ जीत सेलिब्रेट करने का चांस मिलेगा। यह चीज मन में रखते हुए ही शायद पंक ने पॉल हेमन को उनके कॉर्नर में रहने के लिए कहा। 2- सीएम पंक के फेवर के चलते WWE WrestleMania 41 में मैच का नतीजा प्रेडिट करना अब मुश्किल हो गया है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और पॉल हेमन के रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं और फैंस की उनकी जोड़ी पसंद है। सीएम पंक ने अब पॉल का साथ मांग लिया है। इसी के चलते WWE WrestleMania में सभी की नज़रें न सिर्फ ट्रिपल थ्रेट मैच, बल्कि पॉल हेमन के कदम पर भी होगी। पंक के पॉल का साथ मांगने के चलते अब मैच का नतीजा किसी भी ओर जा सकता है। संभव है कि सीएम पंक को पॉल हेमन के चलते जीत मिल जाएगी। इसके साथ ही पॉल हेमन, सीएम पंक को धोखा देकर अपने ट्राइबल चीफ रोमन रेंस को जीत दिला सकते हैं। WrestleMania में ट्रिपल थ्रेट मैच में सीएम पंक और रोमन रेंस का एक-दूसरे पर फोकस होने के चलते सैथ रॉलिंस फायदा उठाकर जीत सकते हैं। पॉल के सीएम पंक के कॉर्नर में होने से मैच के नतीजे के लिए अलग-अलग राह खुल गई है। 1- WWE WrestleMania में यह साबित करने के लिए कि पॉल हेमन के बिना रोमन रेंस कुछ नहीं हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने पॉल हेमन के साथ आने और हील टर्न लेने के पहले सालों तक खूब संघर्ष किया। उनका कैरेक्टर कुछ खास नहीं था और प्रोमो के मामले में भी वो निराश करते थे। पॉल हेमन के साथ आने के बाद रोमन की किस्मत बदल गई और वो अलग दर्जे के सुपरस्टार बन गए। रोमन कहते आए हैं कि उन्होंने पॉल हेमन के करियर को बचाया और उनकी मदद की। हालांकि, असलियत कुछ और है। यह बात फैंस को पता है। सीएम पंक जरूर रोमन रेंस को यह दिखाना चाहते हैं कि पॉल हेमन के बिना वो कुछ नहीं कर सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने रोमन से उनके सबसे करीबी व्यक्ति को छीन लिया। अब रोमन अकेले पड़ गए हैं और उनका आत्मविश्वास गिरता हुआ दिख रहा है। WWE WrestleMania में पंक यह पूरी तरह से साबित कर सकते है रोमन का अपने वाइजमैन के बिना टिक पाना बेहद मुश्किल है।