Damian Priest: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस शो में दोनों वर्ल्ड टाइटल्स डिफेंड हो रहे हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) और एलए नाइट (LA Knight) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।इस समय Money in the Bank ब्रीफकेस डेमियन प्रीस्ट के पास हैं और कुछ कारणों से लगता है कि Crown Jewel 2023 में इसे कैश-इन करना एक अच्छा फैसला होगा। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों डेमियन प्रीस्ट को Crown Jewel 2023 में कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करना चाहिए।3- WWE Crown Jewel 2023 को Damian Priest अपने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन द्वारा खास बना सकते हैं View this post on Instagram Instagram PostCrown Jewel 2023 इवेंट के लिए अच्छे मैच बुक हुए हैं और बड़े रेसलर्स शो का हिस्सा हैं। इसके बावजूद WWE चाहेगा कि सऊदी अरब में होने वाला यह शो फैंस के बीच अपनी अलग छाप छोड़ने में सफल हो। इस चीज़ में डेमियन प्रीस्ट का Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन मदद कर सकता है।ब्रीफकेस को दांव पर लगाना अमूमन फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। फैंस को कई इवेंट्स सिर्फ Money in the Bank कैश-इन के कारण ही याद हैं। ऐसे में डेमियन प्रीस्ट भी अपने MITB कॉन्ट्रैक्ट को Crown Jewel में दांव पर लगाकर इवेंट को ऐतिहासिक और यादगार बना सकते हैं।2- Damian Priest ने बहुत समय से ब्रीफकेस को अपने पास रखा हुआ है View this post on Instagram Instagram PostMoney in the Bank 2023 इवेंट में डेमियन प्रीस्ट ने इस कॉन्ट्रैक्ट पर कब्जा किया था। इसके बाद से उनके पास यह ब्रीफकेस है। उनका ध्यान इस कॉन्ट्रैक्ट से ज्यादा जजमेंट डे की स्टोरीलाइंस और टैग टीम टाइटल्स पर रहा है। इसी वजह ब्रीफकेस पर फैंस का भी उतना फोकस नहीं जा रहा है। ऐसा ही चलता रहा, तो सभी की रुचि इससे खत्म हो जाएगी।डेमियन प्रीस्ट ऐसा बिल्कुल नहीं चाहेंगे। अब उन्हें MITB कॉन्ट्रैक्ट के साथ बहुत समय हो गया है और ऐसे में Crown Jewel 2023 उनके कैश-इन के लिए सही जगह है। वो इस शो में अपने कॉन्ट्रैक्ट को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन या अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के खिलाफ दांव पर लगाकर करियर का सबसे बड़ा मुकाबला हासिल कर सकते हैं।1- सैथ रॉलिंस को बतौर चैंपियन पर्याप्त समय हो गया है View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस ने Night of Champions 2023 इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से उन्होंने लगातार टाइटल को डिफेंड किया है और वो साप्ताहिक शोज़ में नज़र आए हैं। उन्होंने खुद को फाइटिंग चैंपियन के रूप में साबित किया है और अब ऐसा लग रहा है कि उन्हें बतौर चैंपियन पर्याप्त समय हो गया है।अब उनके टाइटल को लेने का सही समय है। ऐसे में डेमियन प्रीस्ट को कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करना चाहिए। Raw के आने वाले एपिसोड्स के बजाय Crown Jewel 2023 बेहतर इवेंट रहेगा। इसे ज्यादा लोग देखेंगे और यह एक बड़ा मंच है। वो वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच के बाद आकर चैंपियन पर Money in the Bank ब्रीफकेस कैश-इन कर सकते हैं और चैंपियनशिप जीत सकते हैं। यह प्रीस्ट की ओर से एक अच्छा फैसला रहेगा।