3 कारण क्यों WWE WrestleMania 39 में Drew Mcintyre की चैंपियनशिप मैच में हार हुई

ड्रू मैकइंटायर को इस बार हार का सामना करना पड़ा है
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को इस बार हार का सामना करना पड़ा है

Drew McIntyre: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) धमाकेदार शो रहा। इस बार भी शो में फैंस को कई हैरान कर देने वाले पल देखने को मिले। शो में पुराने स्टार्स भी वापस आए। मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने कोडी रोड्स (Cody Rhodes) को हराकर अपना टाइटल डिफेंड किया।

Ad

शो में गुंथर ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को ट्रिपल थ्रेट मैच में डिफेंड किया था। इस मैच में उनका सामना ड्रू मैकइंटायर और शेमस जैसे स्टार्स से हुआ था। इस मैच में फैंस को एक हार्डकोर एक्शन देखने को मिला था। इस मुकाबले में ड्रू मैकइंटायर को ही गुंथर ने पिन किया था, जिसके बाद से फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। कई फैंस के मन में सवाल होगा कि किस कारण से WWE ने ऐसा किया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों ड्रू मैकइंटायर की WrestleMania 39 में हार हुई।

3- Drew Mcintyre का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही खत्म होने वाला है

Ad

ड्रू मैकइंटायर WWE WrestleMania 39 में इस वजह से भी हार गए हैं क्योंकि वह संभावित रूप से WWE को छोड़कर जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि ड्रू मैकइंटायर का कॉन्ट्रैक्ट इस साल खत्म होने वाला है। इसके अलावा ड्रू मैकइंटायर ने अभी तक कंपनी के साथ कोई भी नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

इस न्यूज़ के आने के बाद से ही फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं। हालांकि, WWE अभी भी ड्रू मैकइंटायर के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करना चाहता है। इसी वजह से वो ड्रू मैकइंटायर के साथ जल्द ही बातचीत शुरू कर सकते हैं। हालांकि, डील ना होने तक किसी भी स्टार के जाने की उम्मीद बनी रहती है। इसी वजह से कंपनी ने उन्हें WrestleMania में जीतने के लिए बुक नहीं किया।

2- WWE WrestleMania 39 में हार के बाद हील टर्न ले सकते हैं ड्रू मैकइंटायर

Ad

ड्रू मैकइंटायर पिछले तीन साल से वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट में टॉप बेबीफेस रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्हें कंपनी ने बेबीफेस के रूप में पुश किया था। कंपनी के इस पुश को फैंस ने भी काफी ज्यादा पसंद किया था। इस दौरान वो वर्ल्ड चैंपियन भी बने थे, लेकिन अब उनके कैरेक्टर में बदलाव की जरूरत है।

पिछले तीन सालों से वो बेबीफेस कैरेक्टर में ही नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा WrestleMania 39 में भी फैंस उन्हें लगातार बू कर रहे थे। ऐसे में साफ है कि फैंस अब उन्हें एक नए अवतार में देखना चाहते हैं। WWE भी अब उनके कैरेक्टर में एक चेंज कर सकता है। वो हील के रूप में नज़र आ सकते हैं, जिसमें फैंस उनकी डार्क साइड को भी देख सकते हैं।

1- गुंथर को फ्यूचर में मिलता फायदा

Ad

WWE ने अभी तक गुंथर को काफी अच्छे से बुक किया है। उन्हें अभी तक कोई भी स्टार सिंगल्स मैच में नहीं हरा पाया है। इसके अलावा उनके टाइटल रन को भी WWE ने काफी ज्यादा स्ट्रॉन्ग रखा है। WWE उन्हें फ्यूचर के स्टार के रूप में देख रहा है।

WWE फ्यूचर में उन्हें एक बड़ा पुश देने का भी प्लान बना सकता है। ऐसे में ड्रू मैकइंटायर को पिन करने से उनके पास मेन इवेंट सीन में शामिल होने का मौका रहेगा। ड्रू मैकइंटायर इस समय कंपनी के बड़े स्टार्स में से एक हैं, ऐसे में उन्हें पिन करने से गुंथर को भी मोमेंटम मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications