3 कारणों से Drew McIntyre ने Roman Reigns की Bloodline पर WWE Saturday Night's Main Event के बाद निशाना साधा

WWE में स्टोरी कभी खत्म नहीं होती है (Photos: WWE.com)
WWE में स्टोरी कभी खत्म नहीं होती है (Photos: WWE.com)

Drew McIntyre targets Roman Reigns' Bloodline reasons: ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने WWE Saturday Night's Main Event में सैमी ज़ेन पर जीत दर्ज की। इसके बाद वह बैकस्टेज जाने लगे, जब उन्होंने रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन तथा सीएम पंक पर इशारों में निशाना साधा है। स्कॉटिश साइकोपैथ ने आखिरकार कहा कि उन्होंने एक को तो ठीक कर दिया है, और अब बाकी चारों की बारी है। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों ड्रू मैकइंटायर ने रोमन रेंस की द ब्लडलाइन पर Saturday Night's Main Event 2024 के बाद निशाना साधा है।

Ad

#3 रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन के साथ ड्रू मैकइंटायर की WWE में दुश्मनी पुरानी है

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने में जब SummerSlam 2020 के अंतिम पलों में वापसी की उसके कुछ समय बाद उन्होंने अपनी ब्लडलाइन बनाई थी। इस ब्लडलाइन के चलते ही ड्रू मैकइंटायर Survivor Series 2020 में असली ट्राइबल चीफ के खिलाफ मैच जीतने में असफल रहे थे। यही स्थिति Clash at the Castle 2022 में भी थी जहां पर अब खुद को ट्राइबल चीफ कहने वाले सोलो सिकोआ के चलते ड्रू मैकइंटायर, रोमन रेंस से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने में असफल रहे थे। अब देखना होगा कि जब सोलो भी रोमन के खिलाफ हैं, तो उसके चलते क्या स्टोरी होती है।

#2 ड्रू मैकइंटायर 2025 में WWE के अंदर एक और बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा बनकर खुद के लिए नए रास्ते बनाना चाहते हैं

Ad

ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक के बीच WWE में 2024 की सबसे बड़ी स्टोरी पिछले साल दिसंबर में ही शुरू हुई थी। अब चूंकि साल खत्म होने वाला है तो अब स्कॉटिश साइकोपैथ 2025 में कंपनी के अंदर एक और बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा बनकर खुद के लिए नए रास्ते बनाना चाहते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के लिए इस साल मुश्किल का सबब बने सीएम पंक भी इस स्टोरी का हिस्सा होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि Saturday Night's Main Event 2024 में जीत के बाद ड्रू ने कहा कि एक ठीक हो गया और चार बाकी हैं। यह बात सीधे Survivor Series 2024 में WarGames मैच से जुड़ी हुई है।

#1 रोमन रेंस को WWE में ब्लडलाइन स्टोरी से हटाने के लिए ताकि असली ट्राइबल चीफ का किरदार और भी बेहतर हो पाए

द ब्लडलाइन को पिछले चार साल में WWE की सबसे बड़ी और बेहतरीन स्टोरीलाइन कहा जा सकता है। यह बात ठीक है कि सभी के केंद्र में रोमन रेंस होते थे। ड्रू मैकइंटायर को अब इस माहौल में लाया गया है ताकि रोमन रेंस को ब्लडलाइन स्टोरी से हटाया जा सके। ऐसा करने से असली ट्राइबल चीफ के किरदार को फायदा होगा और वह बेहतर हो पाएंगे। वैसे भी अगर एक ही इंसान के इर्द गिर्द ही सारी स्टोरी होगी तो कहीं ना कहीं उसमें खराब पल आने लगेंगे, जो WWE कभी नहीं चाहेगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications