Jey Uso: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में जे उसो (Jey Uso) ने ऐलान किया कि वो WWE छोड़ रहे हैं। साफ तौर पर देखा जा सकता था कि वो ब्लडलाइन में महीनों से चल रही अनबन के कारण निराश थे। इसी वजह से अब वो WWE में नहीं रहना चाहते। वो इन सभी चीज़ों से दूर होने के लिए Raw में भी जा सकते हैं। यह उनके लिए अच्छा विकल्प रहेगा। कुछ कारणों से लगता भी है कि उन्हें रेड ब्रांड में जाना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों जे उसो को Raw में जाकर अपनी नई शुरुआत करनी चाहिए। 3- Brock Lesnar के ब्रेक पर जाने के बाद अन्य WWE Raw स्टार्स का भार बढ़ेगा और Jey Uso इसे कम कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postब्रॉक लैसनर पिछले कुछ महीनों से समय-समय पर Raw ब्रांड में नज़र आ रहे थे। उनकी कोडी रोड्स के साथ दुश्मनी चल रही थी और इसी वजह से स्थिरता देखने को मिल रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार लैसनर अब ब्रेक पर जाने वाले हैं। ऐसे में द बीस्ट की कमी जरूर सभी फैंस को खलेगी। अब अन्य स्टार्स पर फैंस का मनोरंजन करने का भार बढ़ेगा।सैथ रॉलिंस, जजमेंट डे, कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन जैसे स्टार्स जरूर Raw का मोमेंटम जारी रखने की कोशिश करेंगे। हालांकि, जे उसो Raw में आकर इन स्टार्स का भार कम कर सकते हैं। इस समय जे फैंस के बीच सबसे चर्चित स्टार्स में से एक हैं। ऐसे में वो कई सारे फैंस का ध्यान Raw की ओर खींचने में मदद कर सकते हैं। 2- फैंस उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में काम करते हुए देखना चाहते हैं View this post on Instagram Instagram Postजे उसो ने साल 2020 में ही साबित कर दिया था कि वो एक अच्छे सिंगल्स स्टार बन सकते हैं। हालांकि, जिमी उसो की वापसी के बाद उन्होंने टैग टीम डिवीजन में कदम रखा। अब जे उसो दोबारा उस स्थिति में आ गए हैं, जहां वो सिंगल्स स्टार के रूप में अगर आकर खुद को साबित कर पाएंगे। Raw ब्रांड में जाने से उन्हें काफी फायदा होगा। वो एक फ्रेश शुरुआत कर पाएंगे। वो कई सारे हील स्टार्स के खिलाफ स्टोरीलाइन में नज़र आकर खुद को बेहतर दिखा पाएंगे। अगर जे को मिल रहे रिएक्शन का WWE अच्छी तरह इस्तेमाल करना चाहता है, तो फिर उन्हें Raw में भेजना एक बेहतरीन फैसला रहेगा। 1- SmackDown में रहते हुए जे उसो ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन से जुड़े रहेंगे, जो उनके लिए खराब चीज़ है View this post on Instagram Instagram Postजे उसो पिछले कुछ महीनों से लगातार द ब्लडलाइन में चल रही अनबन के कारण निराश हैं। वो बहुत कुछ सहन कर चुके हैं। इसी वजह से वो रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और जिमी उसो तीनों से निराश हैं। वो अब थोड़ा ब्रेक चाहते हैं और इसी वजह से उन्होंने WWE से जाने का फैसला किया है। अगर जे उसो SmackDown से दूर हो जाते हैं, तो उनकी समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। वो Raw में जाकर अलग सिंगल्स स्टार के रूप में अपनी शुरुआत कर सकते हैं। अगर वो SmackDown में ही बने रहेंगे, तो फिर किसी न किसी तरह से ब्लडलाइन की कहानी से जुड़े रहेंगे। इससे उन्हें बिल्कुल फायदा नहीं मिलेगा।