Why Jey Uso confronted Solo Sikoa: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में जे उसो (Jey Uso) का द ब्लडलाइन (The Bloodline) के साथ सैगमेंट देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने सोलो को कहा कि अगली बार जब वह मिलेंगे तो चीजें अलग होंगी। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जे पिछले साल ही रोमन रेंस की ब्लडलाइन को छोड़कर Raw में एक सिंगल्स रेसलर के तौर पर काम करने लगे थे। इस समय वह इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं तो आखिरकार उन्होंने SmackDown में आकर सोलो सिकोआ को चेतावनी क्यों दी होगी। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों जे उसो ने WWE SmackDown में आकर द ब्लडलाइन को धमकी दी।#3 WWE SmackDown में The Bloodline को बचाना चाहते हैं Jey Usoद ब्लडलाइन एक ऐसा ग्रुप है जिसकी शुरुआत रोमन रेंस, पॉल हेमन, जे उसो और जिमी उसो ने की थी। पॉल स्पेशल काउंसिल थे, और जे इस ग्रुप को बेहद पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह इसमें किसी और का दखल नहीं चाहते हैं। उन्होंने SmackDown में आकर इस ग्रुप को बचाने का प्रयास किया। वह नहीं चाहते कि कोई और उनके काम को नुकसान पहुंचाए। इसके चलते ही उन्होंने टामा टोंगा और टांगा लोआ तथा जेकब फाटू के शामिल किए जाने पर सवाल उठाए। जे के पास सोलो से नाराज होने का वाजिब कारण है।#2 WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन Jey Uso को Roman Reigns से लगाव है, बस उसे जता नहीं रहे हैंजिमी उसो हालिया Raw एपिसोड में जे उसो से बात करने गए थे लेकिन WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ने उन्हें सामने से चले जाने को कहा था। इसके बाद भी वह SmackDown में नजर आए और उन्होंने आकर सोलो सिकोआ और उनके ग्रुप को चेतावनी दी। यह कोई तभी कर सकता है जब उसके मन में दूसरे के लिए लगाव हो। इसका अर्थ है कि जे अब भी रोमन रेंस के लिए लगाव रखते हैं लेकिन उसको जता नहीं रहे हैं। यह एक बढ़िया तरीका है जिससे कंपनी यह साबित कर रही है कि रोमन का प्रभाव आज भी उनके भाइयों पर काफी ज्यादा है। इससे आगे चलकर स्टोरी को फायदा होगा।#1 Jey Uso WWE में Roman Reigns को अपना ट्राइबल चीफ मानते हैं View this post on Instagram Instagram Postजे उसो भले ही पिछले साल SmackDown और द ब्लडलाइन को छोड़कर चले गए हैं लेकिन उनका हालिया SmackDown एपिसोड में आना यह बताता है कि वह अब भी रोमन रेंस को अपना ट्राइबल चीफ मानते हैं। यदि ऐसा नहीं होता तो वह Raw सुपरस्टार होकर SmackDown में क्यों नजर आते। जे नहीं चाहते कि उनके ट्राइबल चीफ को कोई नुकसान हो और इसके लिए दो ही तरीके हैं। एक तो यह कि वह रोमन रेंस के साथ रहे या फिर विरोधियों को चेतावनी दे दी जाए कि उनके काम का अंजाम बुरा होगा। जे ने दूसरा वाला रास्ता अपनाया है लेकिन जल्द ही चीजें बदलेंगी।