रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार है। कहा जा सकता है कि रोमन रेंस WWE के फेस है और उनकी वजह से कंपनी को व्यूअरशिप से लेकर टिकट सेलिंग में बड़ा फायदा होता है। WWE के पास अब रोमन रेंस की तरह ही एक और शानदार सुपरस्टार आ गया है, जो कंपनी का अगला टॉप स्टार बन सकता है।ये सुपरस्टार और कोई नहीं बल्कि कैरियन क्रॉस है। WWE को लंबे समय बाद एक ऐसा सुपरस्टार मिला है, जो हर एक चीज़ में परफेक्ट है। साथ ही WWE और ट्रिपल एच ने इस बात को जाना है और इसी वजह से क्रॉस को आते ही टॉप स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाया गया है।His opponent accompanied by Scarlett this is Karrion Kross @SinisterOfKross @SheWhoIsATen pic.twitter.com/CU1aX7zsuN— Velocity Championship Wrestling RP (@VCWRPCompany) July 30, 2020ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर के WWE में 3 सबसे बड़े दुश्मन क्रॉस में कुछ ऐसी बड़ी विशेषताएं हैं, जो उन्हें WWE का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना सकती है। साथ ही वो रोमन रेंस का स्थान लेकर अगले फेस बन सकते हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 कारणों के बारे में जिनकी वजह से कैरियन क्रॉस अगले रोमन रेंस बन सकते हैं।3- अनोखा WWE कैरेक्टरIf and when #KarrionKross gets called up to the main roster. How confident are you that he will be booked the way he should be... Comment below and RT appreciated pic.twitter.com/Hl39RSRcSl— The Closed Fist (@TheClosedFist) July 28, 2020अक्सर जो भी सुपरस्टार WWE में आता है तो उसे अपना एक गिमिक बनाना पड़ता है और उसे उभारना पड़ता है और इस वजह से उस सुपरस्टार को NXT में ज्यादा समय बिताना पड़ता है। कैरियन क्रॉस के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है।कैरियन क्रॉस ने इंडिपेंडेंट सिन पर ही अपना अनोखा गिमिक बनाया और इस वजह से वो जल्द ही प्रसिद्ध हो गए। WWE को भी उनका गिमिक पसंद आया और इस वजह से उन्हें अभी से शानदार पुश मिल रहा है। मेन रोस्टर पर भी उन्हें सफल होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। वो इस गिमिक के साथ कई सारे फैंस का ध्यान खींच पाएंगे।ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपना पहला मैच हारा लेकिन फिर भी वो वर्ल्ड चैंपियन बने