LA Knight: WWE के साल के दूसरे सबसे बड़े इवेंट समरस्लैम (SummerSlam 2023) पर सभी की निगाह टिकी हुई है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले WWE ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस बार शो में SummerSlam बैटल रॉयल मैच होगा। इस बैटल रॉयल का हिस्सा एलए नाइट (LA Knight) भी होंगे।इस न्यूज़ के आने के बाद से ही फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। बता दें कि हाल ही में फैंस ने एलए नाइट को पुश ना मिलने पर निराशा जताई थी। फैंस इस समय एलए नाइट को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं और उन्हें हर शो में पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार WWE उन्हें जीतने के लिए बुक कर सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों एलए नाइट को SummerSlam 2023 के बैटल रॉयल मैच को जीतना चाहिए। 3- LA Knight इस समय WWE फैंस के बीच बहुत ज्यादा फेमस हैंBernard Colas@BernardClsC’est quand même indécent sa popularité, surtout quand tu n’es pas en haut de la carte #SmackDown #LAKnight #Yeah pic.twitter.com/bfG4cNEUv221318C’est quand même indécent sa popularité, surtout quand tu n’es pas en haut de la carte #SmackDown #LAKnight #Yeah pic.twitter.com/bfG4cNEUv2एलए नाइट इस समय WWE के सबसे फेमस स्टार्स में से एक हैं। उन्हें हर शो में फैंस की तरफ से तगड़ा रिएक्शन देखने को मिल रहा है। उनके इस पॉजिटिव रिएक्शन की वजह से ही WWE को उनके कैरेक्टर में बदलाव करना पड़ा था। पहले वो एक हील कैरेक्टर में नज़र आ रहे थे, वहीं अब वो एक फेस स्टार हैं।एक साल पहले जब उन्होंने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था, तब शायद ही किसी ने सोचा था कि वो WWE फैंस के बीच इतने ज्यादा प्रसिद्ध हो जाएंगे। इस समय फैंस उन्हें जीतते हुए देखना चाहते हैं। इस वजह से भी WWE उन्हें इस बैटल रॉयल मैच में जीतने के लिए बुक कर सकता है।2- एलए नाइट को एक बड़ी जीत की जरूरत हैJames Auburn@GetJamesAuburnThe spirit of old-school hip-hop lives on in@RealLAKnight. #LAKnight #YEAHMovement #oldschool #hiphop pic.twitter.com/gCu3vXsa7i5412The spirit of old-school hip-hop lives on in@RealLAKnight. #LAKnight #YEAHMovement #oldschool #hiphop pic.twitter.com/gCu3vXsa7iएलए नाइट को हाल ही में WWE ने धीरे-धीरे पुश देना शुरू किया है। वो इस समय कई पूर्व चैंपियंस का सामना कर चुके हैं। WWE ने कैरेक्टर में भी बदलाव किया है, लेकिन उनका हार-जीत का रिकॉर्ड उनके मोमेंटम को नहीं तैयार पा रहा है।मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से वो 10 मैचों का हिस्सा बने हैं, इसमें उन्हें 5 में जीत मिली है और इतने में ही हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अगर WWE उन्हें एक बड़ा पुश देना चाहता है, तो उन्हें एक बड़ी जीत की जरूरत है। इस बैटल रॉयल को जीतकर एलए नाइट उस मोमेंटम को हासिल कर सकते हैं।1- एलए नाइट के नाम से बिक रही हैं बहुत ज्यादा मर्चेंडाइज Wrestlelamia.co.uk@wrestlelamiaTop 5 WWE Merch Sales - LA Knight DOMINATING WWE 1. Cody Rhodes Claim Your Kingdom T-Shirt2. Black LA Knight YEAH! T-Shirt3. Black LA Knight Logo T-Shirt4. Yellow LA Knight YEAH! T-Shirt5. Branded Royal LA Knight Logo T-Shirt twitter.com/i/web/status/1… pic.twitter.com/UyLoHRottc8786630Top 5 WWE Merch Sales - LA Knight DOMINATING WWE 🔥🔥1. Cody Rhodes Claim Your Kingdom T-Shirt2. Black LA Knight YEAH! T-Shirt3. Black LA Knight Logo T-Shirt4. Yellow LA Knight YEAH! T-Shirt5. Branded Royal LA Knight Logo T-Shirt twitter.com/i/web/status/1… pic.twitter.com/UyLoHRottcWWE के टॉप स्टार्स की मर्चेंडाइज बहुत ज्यादा बिकती है। इसमें सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस, रिया रिप्ली, कोडी रोड्स और रोमन रेंस जैसे स्टार शामिल हैं। द ब्लडलाइन ग्रुप की भी मर्चेंडाइज को फैंस काफी ज्यादा खरीद रहे हैं। हालांकि, इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है।एलए नाइट की मर्चेंडाइज को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उनकी ये मर्चेंडाइज तब बिक रही है, जब WWE ने उन्हें कोई बड़ा पुश नहीं दिया है। ऐसे में अगर कंपनी उन्हें एक बड़ा पुश देती है, तो मर्चेंडाइज सेलिंग में भी वो टॉप स्टार बन सकते हैं। इस वजह से भी WWE उन्हें SummerSlam 2023 के बैटल रॉयल मैच में जीतने के लिए बुक कर सकती हैं।