3 कारण क्यों पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर से सैथ रॉलिंस की पिटाई ना करने की गुहार लगाई

ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस
ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस

समरस्लैम पीपीवी में सिर्फ कुछ ही हफ्ते बचे हैं और रॉ के इस हफ्ते के एपिसोड के बाद समरस्लैम के लिए रोमांच और बढ़ गया होगा। इस शो के दो मुख्य आकर्षण थे। एक तो अंत में समोआ जो और रोमन रेंस द्वारा शुरू किया गया झगड़ा, जिसमें बाद में द उसोज़, सैड्रिक एलैक्जेंडर, द ओसी और ड्रू मैकइंटायर ने भी हस्तक्षेप किया। दूसरा और शायद सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण डॉल्फ ज़िगलर के खिलाफ मैच के दौरान सैथ रॉलिंस की ब्रॉक लैसनर द्वारा जबरदस्त धुनाई। द बीस्ट के द्वारा की गई धुनाई के बाद रॉलिंस को गम्भीर चोटें आई हैं।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE SummerSlam के लिए 3 जबरदस्त मुकाबले जो फैंस देखना चाहते हैं

इस दौरान पॉल हेमन ने अपने क्लाइंट ब्रॉक लैसनर से पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन पर हमले को रोकने की गुहार की थी। हेमन आमतौर पर एक ऐसे व्यक्ति रहे हैं जिन्हें लैसनर द्वारा किसी अन्य रैसलर की पिटाई में बहुत मजा आता है। लेकिन रॉ के हालिया एपिसोड में उन्होंने इसके उलट ब्रॉक से रुकने की प्रार्थना की।

आइये जानते हैं कि हेमन ने ऐसा किन कारणों से किया:

#3 हेमन अब रॉ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं

रॉलिंस की सुरक्षा हेमन की जिम्मेदारी है
रॉलिंस की सुरक्षा हेमन की जिम्मेदारी है

पॉल हेमन, ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट के रूप में भले ही काम करते रहे हैं, लेकिन वो अब रॉ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं। इसका अर्थ यह है कि वह डब्लू डब्लू ई (डब्ल्यू डब्ल्यू ई) के इस शो के क्रिएटिव टीम में भी शामिल हैं। हाल ही में टीवी पर हेमन ने अपनी नई भूमिका को स्वीकार किया और अब वह रॉ में हो रही घटनाओं के लिए कुछ हद तक जिम्मेदार हैं। डायरेक्टर के रूप में पॉल हेमन की जिम्मेदारियों में सभी सुपरस्टार्स की सुरक्षा भी शामिल है।

Ad

शायद इसलिए उन्होंने लैसनर से रॉलिंस पर हमला रोकने के लिए विनती की थी, क्योंकि रॉलिंस रॉ के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और उनकी सुरक्षा करना हेमन का फर्ज बनता है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 ब्रॉक को निर्दयी हील के रूप में स्थापित करना

निर्दयी लैसनर ?
निर्दयी लैसनर ?

ब्रॉक लैसनर को कभी भी लोगों को यह समझाने के लिए बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ी कि वह एक खतरनाक हील रैसलर हैं। उनकी बनावट और शरीर ही यह सब बताने के लिए पर्याप्त रहे है। आख़िरकार जो कोई भी ऐसा दिखता है, वह खुद ब खुद लोगों को डराता रहता है। हेमन ने हमेशा ही लैसनर द्वारा उनके विरोधियों की पिटाई का आनंद लिया है और यहां तक कि कई बार उन्हें और पीटते रहने के लिए प्रोत्साहित भी किया है।

Ad

पिछले कुछ समय से कुछ हद तक लैसनर पहले जितना निर्दयी नहीं दिख रहे थे। जब हेमन ने उन्हें रोकने की विनती की और उसके बावजूद लैसनर ने रॉलिंस को चेयर पर दो और F5 दिए, यह लैसनर के खूंखार रूप का प्रदर्शन था। यह पॉल हेमन द्वारा ब्रॉक के हील किरदार को प्रभावी दिखाने का एक शानदार तरीका था।

#1 रॉलिंस के लिए फैंस का समर्थन हासिल करना

लैसनर की क्रूरता फैंस को रॉलिंस के समर्थन में ले जाएगी
लैसनर की क्रूरता फैंस को रॉलिंस के समर्थन में ले जाएगी

जब रॉलिंस ने WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के लिए एक्सट्रीम रूल्स के बाद रॉ में 10 मैन बैटल रॉयल जीता, तो ज्यादातर प्रशंसक समरस्लैम में वही पुरानी कहानी देखने के लिए उत्सुक नहीं थे। सोशल मीडिया पर लगातार मिल रही नकारात्मक प्रतिक्रिया, फैंस के खुश न होने का साफ इशारा था। रॉलिंस प्रशंसकों का समर्थन खो रहे थे। फैंस बीस्ट स्लेयर के बजाय किसी और को टाइटल मैच के लिए देखना चाहते थे।

हालांकि, हेमन ने रॉ में शायद सब कुछ बदल दिया है। रॉलिंस की जबरदस्त पिटाई और इसको देखकर हेमन का लैसनर को रोकने के लिए विनती करना, यह चीजें फैंस को रॉलिंस के पक्ष में जरूर मोड़ने का काम करेंगी।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications