3 कारण क्यों Paul Heyman द्वारा Roman Reigns को WWE में वापसी पर धोखा दिया जा सकता है

WWE दिग्गज पॉल हेमन धोखा कई कारणों से रोमन रेंस को दे सकते हैं (Photo: WWE.com)
पॉल हेमन धोखा कई कारणों से रोमन रेंस को दे सकते हैं (Photo: WWE.com)

Reasons Paul Heyman Can Betray Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) को जब से 2020 में पॉल हेमन (Paul Heyman) का साथ मिला है, तब से उन्हें पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी है। हालांकि यह संभव है कि आने वाले समय में पॉल अपने असली ट्राइबल चीफ को धोखा दे दें। इसके कुछ बड़े कारण हैं। अगर ऐसा होता है तो आइए आपको बताते हैं वह तीन कारण कि क्यों पॉल हेमन द्वारा रोमन रेंस को WWE में वापसी पर धोखा दिया जा सकता है।

Ad

#3 पॉल हेमन के धोखे के चलते WWE दिग्गज रोमन रेंस WrestleMania 41 से पहले और बड़े बेबीफेस बन जाएंगे

Ad

पॉल हेमन को जानने वाले सभी लोग जानते हैं कि वह अक्सर अपने क्लाइंट को धोखा दे देते हैं। वह ऐसा सीएम पंक के साथ Money in the Bank 2013 में कर चुके हैं और ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट के रूप में अपने काम के दौरान भी वह ऐसा कर चुके हैं। यह कहना कि ऐसा फिर से नहीं होगा एक झूठ होगा। पॉल इस साल रोमन को धोखा देते हुए सबको चौंका सकते हैं। इस तरह से रेंस एक और बड़े बेबीफेस बन जाएंगे और फैंस को यह देखकर जो अनुभव होगा उसका सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है।

#2 सीएम पंक का फेवर पॉल हेमन को WWE दिग्गज रोमन रेंस के खिलाफ जाने के लिए मजबूर कर सकता है

Ad

सीएम पंक ने Survivor Series 2024 में हुए मेंस WarGames मैच में रोमन रेंस और उनकी द ब्लडलाइन का साथ सिर्फ पॉल हेमन के फेवर के वादे के बाद किया था। इसके चलते रोमन अपना मुकाबला सोलो सिकोआ और उनकी द ब्लडलाइन एवं ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ जीत पाए थे। मुकाबले के बाद पंक ने कहा था कि उनका फेवर अभी भी बचा हुआ है। पॉल ने जवाब में कहा था कि वह जब चाहें उसकी मांग कर सकते हैं। अब तक कोई नहीं जानता कि फेवर क्या है और उसकी शर्त क्या है। अगर पंक के कारण पॉल अपने असली ट्राइबल चीफ रोमन रेंस को धोखा दे देते हैं, तो धमाल हो जाएगा।

#1 पॉल हेमन खुद को अनदेखा किए जाने के बदले के रूप में रोमन रेंस को WWE में धोखा दे सकते हैं

पॉल हेमन पर WWE SmackDown के 28 जून 2024 को हुए एपिसोड में सोलो सिकोआ और उनकी द ब्लडलाइन ने हमला किया था। इसके बाद वह टीवी से दूर थे। रोमन रेंस का फोन इस दौरान ना तो पॉल को गया और ना ही टीवी पर ऐसा दिखाया गया। रोमन भले ही SummerSlam 2024 में वापस आए, लेकिन तब भी उन्होंने इसपर ध्यान नहीं दिया। पॉल का फोन भी एक समय पर बंद आ रहा था। उसके बाद वह एकदम से वापस आ गए। इस दौरान कंपनी ने यह नहीं दिखाया कि आखिरकार पॉल के मन में क्या चल रहा है। ऐसा हो सकता है कि हेमन अपना धोखा रोमन को देकर खुद की अनदेखी का बदला ले सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications