Reason Paul Heyman Should Reunite Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में रोमन रेंस (Roman Reigns), सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। इस मुकाबले में पॉल हेमन, रोमन नहीं, बल्कि सीएम पंक के कॉर्नर मे रहेंगे। पंक ने फेवर के रूप में हेमन का साथ मांगा था। इसी वजह से रेंस और हेमन अभी के लिए अलग हो गए हैं। कुछ कारणों से लगता है कि भविष्य में उन्हें साथ आना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों पॉल हेमन को WrestleMania 41 के बाद रोमन रेंस के साथ दोबारा जुड़ना चाहिए। 3- WWE दिग्गज पॉल हेमन ने रोमन रेंस से अलग होने का फैसला नहीं किया, उन्हें मजबूर किया गया View this post on Instagram Instagram Postपॉल हेमन को रोमन रेंस से बहुत प्यार है और यह चीज उन्होंने कई बार बोली है। वो अपने ट्राइबल चीफ का बेहद सम्मान करते हैं और उनके लिए सबकुछ करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, पॉल हेमन ने सिर्फ फेवर को पूरा करने के लिए ही WrestleMania में सीएम पंक के कॉर्नर में आने का फैसला किया है। उन्होंने एक तरह से रोमन के खिलाफ जाकर और उन्हें धोखा देकर यह फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने यह खुद की मर्जी से नहीं किया है।पॉल हेमन को सीएम पंक ने सिर्फ WrestleMania में उनके कॉर्नर में रहने के लिए कहा है। इसी वजह से हेमन को फेवर पूरा होने के बाद दोबारा एकमात्र ट्राइबल चीफ के साथ जुड़ जाना चाहिए। हेमन हमेशा से ही रोमन के साथ रहना चाहते थे और मजबूरी में अलग हुए हैं। ऐसे में जब फेवर पूरा होगा, तो हेमन की मजबूरी भी खत्म हो जाएगी। इसके बाद वो रोमन के साथ दोबारा अपने रन को जारी रख सकते हैं। 2- WWE फैंस को रोमन रेंस और पॉल हेमन की जोड़ी पसंद है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और पॉल हेमन को साथ काम करते हुए काफी साल हो गए हैं। शुरुआत से ही हेमन और रेंस की जोड़ी फैंस को पसंद आने लगी। उनका रिश्ता समय के साथ बेहतर हो गया है और अब यह रिश्ता एक वाइजमैन-ट्राइबल चीफ से भी बढ़कर हो गया है। रोमन और पॉल दोनों को ही यह बात अच्छे से पता है। जब WWE SummerSlam 2024 में रोमन वापस आए थे, तो वो अकेले थे। पॉल के बिना ही रोमन ने काफी हफ्तों तक काम किया था।WWE फैंस उस समय एकमात्र ट्राइबल चीफ के कॉर्नर में हेमन को बेहद मिस कर रहे थे। सभी को यह महसूस हुआ कि रोमन को बिना पॉल के देखना कितना ज्यादा मुश्किल है। जब बाद में पॉल वापस आए, तब महसूस हुआ कि दोनों एक-दूसरे के बिना बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं। इसी वजह से फैंस उन्हें साथ में देखना बेहद पसंद करते हैं। पॉल को यह चीज ध्यान रखनी चाहिए और WrestleMania के बाद रोमन के साथ दोबारा जुड़ना चाहिए। 1- WWE में रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में पॉल हेमन उनकी स्टोरी आगे बढ़ा सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस पार्ट-टाइम सुपरस्टार हैं। इस वजह से वो बेहद कम मौकों पर दिखाई देते हैं। कई बार देखा गया है कि रोमन जब एक्शन से बाहर रहते हैं, तो उनकी कहानी को पॉल हेमन द्वारा आगे बढ़ाया जाता है। यह चीज पिछले एक-दो सालों में काफी बार देखने को मिल चुकी है। संभव है कि रोमन WWE WrestleMania 41 के बाद भी किसी तरह से ब्रेक लेते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस स्थिति में पॉल ही वो स्टार हैं, जो उनकी स्टोरी आगे बढ़ा सकते हैं। रोमन रेंस और पॉल अगर WrestleMania के बाद भी अलग रहे, तो फिर दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इससे रोमन को नुकसान होगा। रोमन अकेले पड़ जाएंगे और ब्रेक पर रहने के कारण उनसे जुड़ी स्टोरी पूरी तरह होल्ड पर रहेगी। इस हफ्ते Raw का उदाहरण लिया जा सकता है, जहां रोमन नहीं थे लेकिन पॉल के रहने से WrestleMania 41 से जुड़ी स्टोरी को सही तरह से आगे बढ़ाया गया।