3 कारण क्यों Paul Heyman को WWE में वापसी के बाद Roman Reigns को धोखा नहीं देना चाहिए 

WWE, Roman Reigns, Paul Heyman,
क्या पॉल हेमन WWE में रोमन रेंस को देंगे धोखा? (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Shouldn't Betray Roman Reigns: WWE में जिमी उसो ने वापसी करके रोमन रेंस (Roman Reigns) को जॉइन कर लिया है। हालांकि, अभी तक पॉल हेमन (Paul Heyman) की वापसी नहीं हो पाई है। कईयों का मानना है कि पॉल वापसी के बाद रोमन को धोखा देकर उन्हें बड़ा झटका दे सकते हैं। देखा जाए तो यह ब्लडलाइन की कहानी में चौंकाने वाला ट्विस्ट होगा। हालांकि, हेमन का रेंस को धोखा देना शायद सही फैसला नहीं रहेगा। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों पॉल हेमन को WWE में वापसी के बाद रोमन रेंस को धोखा नहीं देना चाहिए।

Ad

3- रोमन रेंस WWE में पॉल हेमन की काफी इज्जत करते हैं

Ad

रोमन रेंस ऑन-स्क्रीन कई मौकों पर जाहिर कर चुके हैं कि वो पॉल हेमन की कितनी इज्जत करते हैं। बता दें, रोमन WrestleMania XL के बाद हेमन के साथ गले मिलते हुए दिखाई दिए थे। देखा जाए तो रेंस ने पॉल के ब्रेक पर जाने से पहले उनके साथ कोई बुरा व्यवहार नहीं किया था।

यही कारण है कि वाइजमैन का असली ट्राइबल चीफ को धोखा देने का कोई खास मतलब नहीं बनता है। याद दिला दें, सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन से हमला कराके पॉल हेमन को ब्रेक पर भेजा था। यही कारण है कि पॉल को वापसी के बाद रोमन रेंस के साथ मिलकर नए ब्लडलाइन से बदला लेने की कोशिश करनी चाहिए।

2- WWE फैंस को रोमन रेंस और पॉल हेमन का अलग होना बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा

Ad

रोमन रेंस और पॉल हेमन की जोड़ी बनने के बाद टीवी पर काफी तेजी से लोकप्रिय हो गई थी। देखा जाए तो WWE में रोमन और हेमन के बीच कई खास पल देखने को मिल चुके हैं। यही नहीं, रेंस को ही पॉल को इस साल WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का मौका दिया गया था।

फैंस WWE में रोमन रेंस और पॉल हेमन के रीयूनियन होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अगर हेमन वापसी के बाद रोमन को धोखा दे देते हैं तो यह चीज़ फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगी। वो इस चीज़ को लेकर कंपनी की आलोचना करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं।

1- WWE में ब्लडलाइन शायद ज्यादा दिनों तक अस्तित्व में नहीं रह पाएगी

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने SummerSlam 2020 में वापसी के बाद पॉल हेमन के साथ मिलकर ही ब्लडलाइन की शुरूआत की थी। जे और जिमी उसो बाद में इस ग्रुप का हिस्सा बनते हुए दिखाई दिए थे। रोमन ने इस साल हॉल ऑफ फेम स्पीच के दौरान कहा था कि अगर वो हेमन से अलग होते हैं तो ट्राइबल चीफ का भी अस्तित्व नहीं रहेगा।

अगर पॉल WWE में रेंस को धोखा देते हैं तो इससे उनका दिल टूट जाएगा। इसके बाद रोमन रेंस ब्लडलाइन के खत्म होने का ऐलान करते हुए सभी को झटका दे सकते हैं। देखा जाए तो महानतम फैक्शंस में से एक का इस तरह अंत होना बिल्कुल भी सही नहीं रहेगा।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications