Rhea Ripley: रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के बाद से ही WWE फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि द ब्लडलाइन (The Bloodline) में कोई नया मेंबर जुड़ सकता है। फैंस इस आईडिया को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। इसे लेकर फैंस अपने-अपने अनुमान लगा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि रिया रिप्ली (Rhea Ripley) द ब्लडलाइन ग्रुप का हिस्सा बन सकती हैं।इस हफ्ते Raw में रिया रिप्ली और सोलो सिकोआ के बीच टेंशन देखने को मिली। इन दोनों ही स्टार्स के बीच में काफी समय से टेंशन हैं। इस सैगमेंट से एक बात साफ हो गई है कि रिया रिप्ली, द ब्लडलाइन ग्रुप के लिए एक परफेक्ट मेंबर हो सकती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रिया रिप्ली को द ब्लडलाइन ग्रुप का हिस्सा बनना चाहिए। 3- Rhea Ripley इस समय SmackDown विमेंस चैंपियन हैं और उन्हें WWE Raw में नहीं आना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postजजमेंट डे के साथ होने की वजह से रिया रिप्ली को इस हफ्ते Raw में आना पड़ा था। हालांकि, वो Raw ब्रांड का अब पूरी तरह से हिस्सा नहीं हैं। वो इस समय SmackDown विमेंस चैंपियन हैं। ऐसे में वो ब्लू ब्रांड का हिस्सा हैं। द ब्लडलाइन के सदस्य भी इसी शो में ज्यादा नज़र आते हैं।अगर ड्राफ्ट में जजमेंट डे ग्रुप Raw में चला जाता है और रिया को SmackDown में ड्राफ्ट कर दिया जाता है, तो फिर रिया रिप्ली अपने लिए एक नया ग्रुप खोज सकती हैं। ऐसे में उनके पास रोमन रेंस के ग्रुप को शामिल होने का मौका होगा। रोमन रेंस भी उन्हें ग्रुप में जोड़ने पर खुश होंगे।2- Raw में उन्होंने द ब्लडलाइन और जजमेंट डे ग्रुप की मदद की थी View this post on Instagram Instagram Postइस हफ्ते Raw में पॉल हेमन ने द जजमेंट डे के साथ डील की थी। इस डील के अनुसार, उन्हें सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस से निपटना होगा, जबकि वो रे मिस्टीरियो और बैड बनी को संभालेंगे। मेन इवेंट में एक बार फिर से रिया रिप्ली ने जजमेंट डे को जीत दिलाने में मदद की थी।मैच के दौरान रिया रिप्ली ने रिंगसाइड पर केविन ओवेंस पर अटैक किया था। उन्होंने ब्लडलाइन के दुश्मनों को संभाला। इसी वजह से रोमन रेंस उन्हें ग्रुप में शामिल कर सकते हैं। रिप्ली के ग्रुप में शामिल होने से रोमन रेंस को काफी ज्यादा फायदा होगा। साथ ही रिया रिप्ली और डॉमिनेंट हो जाएंगी। 1- द ब्लडलाइन में आने से नए मौके मिलेंगे Dion Gray@primetime0493The Judgment Day SmackDown Women’s Champion Rhea Ripley, Dominik Mysterio, Damian Priest and Finn Bálor #WWERaw #TheJudgmentDay #DamianPriest #FinnBalor #DominikMysterio #RheaRipleyThe Judgment Day SmackDown Women’s Champion Rhea Ripley, Dominik Mysterio, Damian Priest and Finn Bálor #WWERaw #TheJudgmentDay #DamianPriest #FinnBalor #DominikMysterio #RheaRipley https://t.co/Q6AKSkyosBरिया रिप्ली इस समय SmackDown विमेंस चैंपियन हैं। वो इस साल Royal Rumble भी जीत चुकी हैं। वो इस समय जजमेंट डे ग्रुप की सबसे फेमस स्टार्स में से एक हैं। इसके अलावा उन्होंने विमेंस डिवीजन में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि जजमेंट ग्रुप में शामिल होने के बाद वो सिर्फ दूसरों की दुश्मनी का हिस्सा बनती रही हैं। रिया इस समय अपने करियर पर ध्यान दे सकती हैं। यह चीज़ उन्हें जजमेंट डे से अलग होकर ब्लडलाइन में आने के बाद करने को मिल सकती है। नए अवसरों की वजह से वो द ब्लडलाइन ग्रुप में शामिल हो सकती हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।