Roman Reigns & Solo Sikoa: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) का एक बेहतरीन सैगमेंट देखने को मिला था। केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के साथ यहां उनकी बहस देखने को मिली। बाद में द उसोज़ (The Usos) ने आकर बेबीफेस स्टार्स पर हमला किया और रोमन रेंस इस चीज़ को लेकर खुश नहीं थे। वो बैकस्टेज जाने लगे और इसी बीच वो सोलो सिकोआ से टकरा गए। दोनों के बीच थोड़ा तनाव देखने को मिला। कुछ कारण हैं, जिनसे पता चलता है कि WWE ने यह एंगल क्यों बुक किया है। इसलिए इस आर्टिकल में 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का SmackDown में टकराव दिखाया गया। 3- WWE सुपरस्टार Solo Sikoa धीरे-धीरे Roman Reigns के The Usos के खिलाफ बर्ताव को समझ रहे हैं AJ's University of Nerds and Geeks!❤️⭐️️🦋@AjBlueBayBeltRoman Reigns vs Solo Sikoa for The WWE Undisputed Championship!? #SmackDown96Roman Reigns vs Solo Sikoa for The WWE Undisputed Championship!?👀 #SmackDown https://t.co/yMSYWr76JGरोमन रेंस का बर्ताव द उसोज़ के लिए पिछले कुछ समय में बदल गया है। उसोज़ की हर बात पर रोमन सवाल खड़े कर रहे हैं और वो किसी चीज़ को लेकर खुश नहीं नज़र आ रहे हैं। यह चीज़ फैंस को समझ आ रही है कि ब्लडलाइन में तनाव का असली कारण रोमन रेंस ही हैं। वो चीज़ों को गलत तरीके से हैंडल कर रहे हैं और अपने भाइयों को गलत दिखा रहे हैं। यह चीज़ शायद सिकोआ को समझ आ गई है। इसी वजह से SmackDown में WWE ने रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच यह छोटा एंगल बुक किया। WWE संकेत दे रहा है कि सोलो भी चीज़ों को समझ पा रहे हैं। 2- सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के बीच मैच की नींव रखने के लिएPatrick The Heel@patricktheheelSeeds being planted for an eventual Roman Reigns vs Solo Sikoa40Seeds being planted for an eventual Roman Reigns vs Solo Sikoa https://t.co/M1RKjphFjZरोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच सभी एक सिंगल्स मैच देखना बहुत पसंद करेंगे और फैंस की बहुत समय से यह डिमांड है। सोलो अभी तक रोमन का पूरी तरह से साथ दे रहे हैं और इसी वजह से वो अपने भाइयों द उसोज़ के खिलाफ जाने के लिए भी तैयार हो गए हैं। अब चीज़ें बदल सकती हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच मैच प्लान किया जा रहा है। इस चीज़ को लेकर हाल ही में अहम खुलासा हुआ था। सिकोआ और रोमन के बीच अभी तक कोई दिक्कत नहीं हुई थी। SmackDown में उनके बीच एंगल दिखाकर WWE ने संकेत दिए हैं कि उनके बीच आने वाले समय में मैच हो सकता है। 1- फैंस को दिखाने के लिए कि रोमन रेंस, सोलो सिकोआ को कमजोर नहीं समझते हैंJust Talk Wrestling@JustTalkWrestleWhat are your opinions on Solo Sikoa?Do you see him as a future World Champion?31618What are your opinions on Solo Sikoa?Do you see him as a future World Champion? https://t.co/MZcZ1hPWdAसोलो सिकोआ ने फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। इसी वजह से उन्हें कंपनी के अगले टॉप सुपरस्टार के रूप मे देखा जा रहा है। WWE उन्हें हर तरह से बेहतरीन दिखाने की कोशिश में लगा हुआ है। WWE ने SmackDown में भी शायद इसी वजह से यह सैगमेंट बुक किया था। रोमन रेंस का बर्ताव सोलो से टकराने के बाद बदल गया था और वो थोड़े डर भी गए थे। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था और वो पॉल हेमन के बिना ही बैकस्टेज चले गए थे। WWE यहां से बताने की कोशिश कर रहा है कि वो सोलो सिकोआ को आगे जाकर अच्छा पुश देंगे और रोमन के साथ छोटी-सी डिटेल के कारण उनका कद काफी ज्यादा बढ़ गया है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।