Reasons Roman Reigns Absence is Mistake: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय एक्शन से दूर हैं। रॉयल रंबल (Royal Rumble) में सैथ रॉलिंस द्वारा किए खतरनाक हमले के कारण वो अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक पर हैं। फैंस उन्हें जल्द वापसी करते हुए देखना चाहते हैं। उनका इस तरह Road to WrestleMania की शुरुआत में ही गायब हो जाना सही नहीं है। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों Road to WrestleMania के दौरान रोमन रेंस को WWE टीवी से दूर रखना बहुत बड़ी गलती है।3- WWE WrestleMania 41 के बिल्डअप पर असर पड़ेगा View this post on Instagram Instagram Postपिछले कुछ सालों में देखा गया है कि WrestleMania का बिल्डअप रोमन रेंस के इर्दगिर्द रहा है। इसका बड़ा कारण यह है कि वो हमेशा एक नाईट को मेन इवेंट करते थे। Royal Rumble के साथ ही उनकी स्टोरी शुरू हो जाती थी। इसी वजह से WrestleMania के लिए बिल्डअप बनाना आसान हो जाता था लेकिन इस बार चीजें एकदम अलग दिशा में जा रही हैं। रोमन रेंस चोट लगने के एंगल के कारण टीवी से दूर हो चुके हैं। काफी ज्यादा संभावनाएं हैं कि वो Elimination Chamber में या उसके बाद किसी शो में वापसी कर सकते हैं। Road to WrestleMania का एक महीने इसी के चलते बर्बाद हो सकता है और रोमन रेंस के पास बाद में साल के सबसे बड़े इवेंट को बिल्ड करने के लिए लगभग डेढ़ महीना ही बचा होगा। अगर वो ब्रेक पर नहीं जाते, तो ढाई महीने जितना लंबा समय मिलता। उस हिसाब से देखा जाए, तो रोमन का अभी टीवी से दूर होना बड़ी गलती है। 2- WWE की व्यूअरशिप में लगातार गिरावट आ रही है View this post on Instagram Instagram PostWWE Royal Rumble 2025 में जॉन सीना और रोमन रेंस जैसे बड़े स्टार्स नज़र आए। उन्होंने इसके द्वारा इवेंट को खास बनाया लेकिन इसके बिल्डअप के दौरान दोनों नहीं थे। अब रोमन रेंस चोटिल होने के कारण एक्शन से पूरी तरह दूर हो चुके हैं। रोमन ने 2025 में अब तक अपनी सिर्फ दो अपीयरेंस दी है, जबकि वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। रोमन फैंस को शोज़ और प्रीमियम लाइव इवेंट की ओर आकर्षित करने में सफल होते हैं। अब 2025 में रोमन ज्यादातर समय ब्रेक पर रहे हैं और Raw-SmackDown में नज़र नहीं आए हैं, तो इससे व्यूअरशिप में गिरावट आ रही है। SmackDown के शोज़ बोरिंग साबित हो रहे हैं और रेटिंग कम हो रही है। इसके साथ ही Raw का Netflix पर प्रदर्शन भी व्यूअरशिप के मामले में कुछ खास नहीं रह पा रहा है। लगातार इस मामले में भी गिरावट देखने को मिली है, जो बड़ी गलती है।1- रोमन रेंस की सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ संभावित स्टोरी से फैंस की रुचि खत्म हो सकती हैमेंस Royal Rumble मैच से जब सीएम पंक, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस एलिमिनेट हो गए थे, तो रिंगसाइड पर तगड़ा एंगल देखने को मिला। पंक और रोमन की बहस हुई। इसी बीच सैथ रॉलिंस ने रेंस का हाल बेहाल कर दिया और फिर सीएम पंक के साथ भी उनका ब्रॉल देखने को मिल गया। यह चीज फैंस के बीच काफी ज्यादा चर्चा का विषय साबित हुई, क्योंकि इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। फैंस आने वाले समय में उनके बीच स्टोरी आगे बढ़ते हुए देखना चाहते थे। सभी की काफी ज्यादा रुचि थी लेकिन WWE ने रोमन रेंस को टीवी से दूर कर दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार रोमन vs पंक vs रॉलिंस मैच WWE WrestleMania 41 के लिए प्लान किया जा रहा है। रोमन अगर ब्रेक पर नहीं आ जाते, तो अभी दोनों अन्य स्टार्स के साथ अपनी दुश्मनी को शानदार तरीके से आगे बढ़ाते। इससे फैंस का इंटरेस्ट बना रहता। अब रोमन ब्रेक पर हैं और समय के साथ फैंस की रुचि इस संभावित ट्रिपल थ्रेट से कम हो सकती है। इससे कुल मिलाकर WWE को ही नुकसान झेलना पड़ सकता है।