रोमन रेंस ने समरस्लैम 2020 में वापसी की थी और इस बार उनके कैरेक्टर में काफी ज्यादा बड़ा बदलाव देखने को मिला। वो हील के रूप में पहली बार अपने सिंगल्स करियर के दौरान नजर आए। अगले ही पीपीवी पेबैक में वो एक बड़े हील की तरह यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत गए।वो पॉल हेमन के साथ आने के बाद लगातार सबको प्रभावित करते जा रहे थे। इसके बाद उनकी जे उसो के साथ स्टोरीलाइन देखने को मिली। अब वो SmackDown के टॉप स्टार होने के साथ ही सबसे बड़े हील है। हमेशा ही फैंस रेसलिंग जगत में मौजूद बड़े हील सुपरस्टार्स की आपस में तुलना करते रहते हैं।Roman Reigns is on another level right now. One of the best in the world. #HIAC pic.twitter.com/Nx6OVbeB8C— Wrestle Kliq (@WrestleKliq) October 25, 2020ये भी पढ़ें:- WWE के 5 चैंपियंस जिन्होंने 2020 में अपने प्रदर्शन से फैंस को हैरान कर दियाइसके बावजूद वर्तमान में रोमन रेंस को सबसे सफल और चर्चित हील सुपरस्टार माना जा सकता है। हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि आखिर क्यों रोमन रेंस WWE के टॉप हील है। इसलिए हम बात करेंगे वाले हैं 3 कारणों के बारे में जिनसे पता चलता है कि रोमन रेंस इस समय कंपनी के सबसे बड़े हील है।3- रोमन रेंस अपने परिवार के सदस्यों को भी नहीं बक्शतेRoman Reigns and Jey Uso segment edited like a cinematic movie scene. This story is intense. #SmackDown pic.twitter.com/l2HhMtemW9— D̵̻̟̪̘̐̈́͂Ȑ̵̡̛̼̭̿̔̀͂̓́À̸̛̯̪̻̖̀͊D̴͎͔͆̄Á̷̝ (@2Sweet4Lyfe) October 31, 2020रोमन रेंस ने चैंपियन बनने के बाद अपनी पहली स्टोरीलाइन अपने कजिन जे उसो के साथ शुरू की। इस दौरान लग रहा था कि दोनों भाई के बीच साधारण स्टोरीलाइन होगी और रोमन रेंस अपने भाई से अच्छा व्यवहार करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।रोमन रेंस ने अपने भाई को हमेशा ही कमजोर दिखाया। साथ ही क्लैश ऑफ चैंपियंस और हैल इन ए सैल में हुए मुकाबलों के दौरान द बिग डॉग ने अपने भाई जे उसो की बुरी हालत कर दी। इससे साफ पता चलता है कि वो अपने परिवार के सदस्यों को भी नहीं छोड़ते।ये भी पढ़ें:- 5 बड़ी चीज़ें जो डेनियल ब्रायन SmackDown में हुए जानलेवा हमले के बाद कर सकते है