Reasons Roman Reigns Should Win World Title: WWE रॉ (Raw) के Netflix पर डेब्यू के लिए फैंस उत्साहित हैं। WWE ने बता दिया है कि इसके पहले Raw, SmackDown और NXT के कुछ स्टार्स के ब्रांड बदल सकते हैं। WWE ने ट्रांसफर विंडो का जिक्र किया था। एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि रोमन रेंस (Roman Reigns) और असली ब्लडलाइन जल्द Raw में ट्रांसफर हो सकते हैं। इस स्थिति में रोमन के रेड ब्रांड में भविष्य पर फैंस की नज़र होगी। कुछ ऐसे कारण हैं, जिनसे वो वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को WWE Raw का हिस्सा बनने की स्थिति में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतना चाहिए।3- रोमन रेंस का नाम WWE WrestleMania के लिए लगभग तय हो जाएगा View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस पिछले कुछ सालों से लगातार WrestleMania को मेन इवेंट करते हुए नज़र आ रहे हैं। रोमन अगर Raw में आ जाते हैं और कोडी रोड्स SmackDown में ही रहते हैं, तो इस स्थिति में असली ट्राइबल चीफ के पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए रीमैच मांगने का कोई मौका नहीं रहेगा। ऐसे में रोमन रेंस को WrestleMania 41 के मेन इवेंट में जगह पक्की करनी है, तो उन्हें अपने ब्रांड के वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करना होगा।इस चीज को करने से WWE ब्लू ब्रांड में कोडी रोड्स और द रॉक की स्टोरी चला पाएगा। यह एक मेन इवेंट हो सकता है, वहीं दूसरी ओर रोमन रेंस Raw में आकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतकर WrestleMania की एक नाईट के लिए अपना मेन इवेंट लगभग कन्फर्म करा सकते हैं। रोमन को दोबारा मेन इवेंट में जगह देने का यह अच्छा तरीका रह सकता है।2- WWE में रोमन रेंस कभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन नहीं बने हैं View this post on Instagram Instagram Postवर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को पिछले साल ही इंट्रोड्यूस किया गया था। इसके बाद से यह टाइटल Raw का हिस्सा है और रोमन रेंस SmackDown में नज़र आ रहे हैं। रोमन ने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को ज्यादातर समय होल्ड किया और फिर वो ब्रेक पर चले गए। रोमन इसी वजह से कभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के इर्दगिर्द नहीं आ पाए।Raw ब्रांड में अगर रोमन रेंस आते हैं, तो फिर वो सबसे पहले उस चीज को करना चाहेंगे, जो उन्होंने कभी नहीं की है। वो पहले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को निशाना बनाते हुए इसे जीतने की कोशिश कर सकते हैं। असली ट्राइबल चीफ Raw में आते ही कह सकते हैं कि उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने की उपलब्धि हासिल करनी है। इसी के बाद वो चैंपियन को चैलेंज भी दे सकते हैं।1- रोमन रेंस को WWE Raw में आते ही ब्रांड के सबसे बड़े बेबीफेस के रूप में स्थापित करने के लिए View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस इस समय WWE Raw का टॉप चेहरा हैं। दूसरी ओर SmackDown में यही स्थिति कोडी रोड्स और रोमन रेंस के साथ है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि Netflix असल में रोमन रेंस को अपने ब्रांड में देखना चाहता है। इसका सीधा अर्थ है कि वो अपने शो का टॉप बेबीफेस रोमन रेंस को बनाना चाहते हैं।रोमन रेंस को आते ही मुख्य चेहरा बनने के लिए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतना पड़ेगी। इससे ही वो सीधा टॉप पर आ जाएंगे और उनका नाम रेड ब्रांड में स्थापित हो जाएगा। रोमन के लिए अपनी छाप छोड़ने का सबसे अच्छा तरीका यही होगा। असली ट्राइबल चीफ बिना किसी टाइटल के भी अच्छा काम कर सकते हैं लेकिन चैंपियन बनने से उनकी ओर से यह फैंस के लिए स्टेटमेंट रहेगी कि वो Raw ब्रांड पर राज करने वाले हैं। बेबीफेस के तौर पर उनका यह रन तगड़ा रह सकता है।