Roman Reigns, Jey Uso: रोमन रेंस (Roman Reigns), जे उसो (Jey Uso) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन को WWE फैंस इस समय काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। द ब्लडलाइन अभी भी WWE के सबसे खतरनाक फैक्शन्स में से एक है। हालांकि, अब इस ग्रुप में भी फूट नज़र आने लगी है। कई मौके पर इस फैक्शन के सुपरस्टार्स एक-दूसरे के खिलाफ नज़र आए हैं।WWE फैंस को लगातार इस ग्रुप के टूटने को लेकर हिंट मिल रहे हैं, जिस वजह से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित भी हैं। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस ही इस ग्रुप को तोड़ सकते हैं। वो आने वाले SmackDown में जे उसो को ग्रुप से बाहर कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनसे लगता है कि रोमन रेंस, जे उसो को SmackDown के अगले एपिसोड में ब्लडलाइन फैक्शन से निकाल सकते हैं। 3- WrestleMania 39 में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप हारने की वजह से Roman Reigns, Jey Uso को बाहर कर सकते हैंKingJon@The1KingJonBLOODLINE WIN!!! #WWEBacklash #wwe #Backlash #SoloSikoa #theusos #samizyan #kevinowens #mattriddle102BLOODLINE WIN!!! #WWEBacklash #wwe #Backlash #SoloSikoa #theusos #samizyan #kevinowens #mattriddle https://t.co/H1SwA3Kf7WWrestleMania 39 में द उसोज़ का सामना केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन से हुआ था। इस मैच में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने उन्हें हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। इस मैच में हार के बाद से ही रोमन रेंस काफी ज्यादा निराश हैं।इस मुकाबले को हारने के बाद कई बार द उसोज़ एक बार फिर से चैंपियन बनने का दावा कर चुके हैं। वहीं, टाइटल हारने के बाद रोमन रेंस का कॉन्फिडेंस भी द उसोज़ में कम हुआ है। ऐसे में आने वाले शो में रोमन रेंस जे उसो को दोषी बताकर उन्हें ग्रुप से निकाल सकते हैं।2- Draft के दौरान द उसोज़ को बाद में ब्लू ब्रांड में शामिल किया गया थाTheRomanReignsTheGuy // Fansite For Roman Reigns@TheRomanRTheGuy237https://t.co/rxs6aaGQE6WWE Draft के दौरान ट्रिपल एच ने द ब्लडलाइन के तीन सदस्य रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और पॉल हेमन को शुरुआत में SmackDown में Draft किया था। शुरुआत में फैंस इस बात को लेकर काफी ज्यादा हैरान थे कि द उसोज़ का फ्यूचर क्या होने वाला है।फैंस को भी अब ये बात समझ में आ रही है कि द ब्लडलाइन में अब कुछ ठीक है। ऐसे में Draft के बहाने से भी रोमन रेंस, जे उसो पर अटैक कर सकते हैं और उन्हें ग्रुप से बाहर निकाल सकते हैं। रेंस बता सकते हैं कि जे की हरकतों के कारण उन्हें साथ में Draft नहीं किया गया, बल्कि अलग-अलग-अलग नाइट्स पर Draft का हिस्सा बनाया गया। 1- अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप फिर से नहीं जीत पाए हैंTheRomanReignsTheGuy // Fansite For Roman Reigns@TheRomanRTheGuyA dynasty like no other !!#TheBloodline WE THE ONES 🏽🩸#AAPIMonth #RomanReigns #TheUsos #SoloSikoa #PaulHeyman[ from WWE's the bloodline like never before]8423A dynasty like no other !!#TheBloodline WE THE ONES ☝🏽🩸#AAPIMonth #RomanReigns #TheUsos #SoloSikoa #PaulHeyman[📷 from WWE's the bloodline like never before] https://t.co/CsZugwjG86WrestleMania 39 में द उसोज़ अपना टाइटल हार गए थे, लेकिन इसके बाद उन्हें एक बार फिर से चैंपियन बनने का मौका मिला था। SmackDown में Draft के दौरान उनके पास एक बार फिर से चैंपियन बनने का मौका था, लेकिन वो इस मैच में हार गए थे।द उसोज़ ने इस मैच से पहले कहा था कि वो रोमन रेंस को ये जीत डेडिकेट करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था। ऐसे में रोमन रेंस गुस्से में आकर जे उसो पर अटैक कर सकते हैं और उन्हें ग्रुप से निकाल सकते हैं। जे उसो और सैमी ज़ेन की बात को लेकर भी रोमन रेंस उन्हें ग्रुप से बाहर कर सकते हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।