Reasons Roman Reigns Make Team With Jacob Fatu: सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने मौजूदा समय में ब्लडलाइन की मदद से WWE SmackDown में अपना दबदबा बना रखा है। इसका सबसे बड़ा कारण उनके फैक्शन में मौजूद जेकब फाटू हैं। जेकब ब्लू ब्रांड में सोलो को रोमन रेंस (Roman Reigns) नाम के खतरे से भी बचाने में कामयाब रहे।ऐसा लग रहा है कि रोमन की जल्द ही एक बार फिर टीवी पर वापसी देखने को मिल सकती है। अगर रेंस रिटर्न के बाद समोअन वेयरवुल्फ को अपने साथ लाने में कामयाब रहते हैं तो यह उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस को WWE में जेकब फाटू को सोलो सिकोआ के खिलाफ करके अपने साथ लाना चाहिए।3- रोमन रेंस WWE SmackDown में जेकब फाटू को हटाए बिना सोलो सिकोआ से बदला नहीं ले पाएंगे View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस SmackDown में वापसी के बाद ब्लडलाइन को आसानी से डॉमिनेट कर रहे थे। हालांकि, जेकब फाटू की वापसी के बाद चीज़ें बदल गई थीं। जेकब ब्लू ब्रांड में हुए ब्रॉल के दौरान रोमन पर भारी पड़े थे। इसके बाद बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स ने भी फाटू का साथ देते हुए रेंस की हालत काफी खराब कर दी थी।देखा जाए तो असली ट्राइबल की वापसी के बाद समोअन वेयरवुल्फ एक बार फिर उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। यही कारण है कि अगर रोमन रेंस को सोलो सिकोआ से अपना बदला लेना है तो उन्हें जेकब फाटू को अपने साथ लाने की कोशिश करनी चाहिए। अगर जेकब WWE में रोमन के साथ आ जाते हैं तो फिर सोलो को शायद ही कोई बचा पाएगा।2- रोमन रेंस को WWE में जेकब फाटू को अपने साथ लाकर उन्हें अपना उत्तराधिकारी चुनना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को अपना उत्तराधिकारी चुनते हुए उन्हें फ्यूचर ट्राइबल चीफ बताया था। हालांकि, सोलो ने उन्हें धोखा देते हुए ब्लडलाइन को टेकओवर कर लिया। इस वजह से रोमन को एक नए शख्स की जरूरत है जो कि WWE में उनकी विरासत को आगे बढ़ा सके। देखा जाए तो जेकब फाटू काफी टैलेंटेड सुपरस्टार हैं।उन्होंने रोमन रेंस को डॉमिनेट करके उनके सामने खुद को साबित किया था। यही कारण है कि रोमन को जेकब को अपने साथ लाते हुए उन्हें अपना उत्तराधिकारी चुनना चाहिए। इससे समोअन वेयरवुल्फ का कंपनी में कद बढ़ेगा और उन्हें रोमन के साथ काम करके काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा।1- WWE में सोलो सिकोआ के कारण जेकब फाटू को काफी नुकसान हुआ है View this post on Instagram Instagram Postकई हफ्ते पहले SmackDown में जेकब फाटू ने टामा टोंगा के साथ मिलकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि, सोलो सिकोआ के आदेश पर जेकब को अपना टाइटल टांगा लोआ को देना पड़ा था। वहीं, ब्लू ब्रांड के आखिरी एपिसोड में कोडी रोड्स ने फाटू को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच लड़ने का ऑफर दिया था।हालांकि, सोलो द्वारा घूरकर देखने की वजह से जेकब फाटू को पीछे हटना पड़ा था। इससे यह साबित होता है कि सिकोआ, फाटू को उनसे आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं। रोमन रेंस को नए ब्लडलाइन में फूट डालने का इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा। रोमन को वापसी के बाद जेकब से छीने गए मौकों का जिक्र करके उन्हें ट्राइबल चीफ के खिलाफ भड़काना चाहिए। इस स्थिति में फाटू के नए ब्लडलाइन छोड़कर रेंस के साथ आने की संभावना बढ़ जाएगी।