Why Roman Reigns Not on SmackDown Bad Decision: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का आखिरी एपिसोड खत्म हो चुका है। इसके दौरान रोमन रेंस (Roman Reigns) फैंस को दिखाई नहीं दिए थे। असली ट्राइबल चीफ कंपनी के लिए और फैंस के भी खास हैं। ऐसे में उनका टीवी पर दिखाई ना देना बेहद गलत प्रभाव डालता है। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों WWE SmackDown में रोमन रेंस का नजर नहीं आना एक गलत फैसला था।#3 रोमन रेंस का चैलेंज करने के बाद नजर ना आना WWE में उनके किरदार को सही नहीं दिखाता है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को WWE Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में ट्राइबल कॉम्बैट मैच के लिए चैलेंज दिया है। वह इसके बाद से टीवी पर नहीं दिखाई दिए हैं। यह बात उनके किरदार के लिहाज से सही नहीं है, क्योंकि वह असली ट्राइबल चीफ हैं। अब अगर वह एक चैलेंज देते हैं और उसके बाद दिखाई नहीं देते हैं, तो उससे यह संदेश जाता है कि वह या तो कमजोर हैं, या फिर सिर्फ चैलेंज करना ही जानते हैं। अगर रोमन रेंस SmackDown में नजर आते और उनके तथा स्ट्रीट चैंपियन के बीच आमना-सामना होता, तो उससे स्टोरी को पुश मिलता।#2 रोमन रेंस WWE SmackDown में आते तो असली ब्लडलाइन मेंबर्स भी दिखाई दे सकते थे View this post on Instagram Instagram Postफैंस हमेशा ही ज्यादा से ज्यादा रेसलर्स को देखना पसंद करते हैं। इसमें अगर कोई बेबीफेस हो, तो उससे मजा बढ़ जाता है। अगर रोमन रेंस नजर आते और उनके सामने सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन होती तो, यह संभव था कि सिर्फ जिमी उसो ही नहीं, बल्कि बाकी के ब्लडलाइन मेंबर्स भी नजर आते। जे उसो और सैमी ज़ेन को फैंस देखना पसंद करते हैं। सीएम पंक वैसे भी उनके ग्रुप मेंबर नहीं हैं और उनकी स्टोरी अलग चल रही है। अगर दोनों पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन एक साथ आते तो उससे एक्शन बढ़ता और वहीं तो असली एंटरटेनमेंट प्रदान करता है।#1 WWE दिग्गज रोमन रेंस को सोलो सिकोआ के खिलाफ मैच हाइप करने का समय नहीं मिलेगा View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ भले ही WWE में अपने काम और नाम से धमाल कर रहे हैं लेकिन वह रोमन रेंस के स्तर पर नहीं हैं और ना ही वह स्टार पावर रखते हैं। अगर रोमन रेंस नजर आते तो फैंस को उनके और पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन के बीच कोई प्रोमो या ब्रॉल दिखाई देता, जो कि शो के रोमांच को बढ़ाता। फैंस जानते हैं कि Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में दोनों के बीच मैच शानदार होगा और अब चूंकि ट्राइबल चीफ ने कहा है कि वह अपनी बल्डलाइन को साथ नहीं लाएंगे तो उससे रोमांच बढ़ने की पूरी संभावना है। ऐसे में रोमन रेंस का नजर आना अच्छा कदम होता, इससे उनका वो मैच हाइप हो जाता।