Roman Reigns & Solo Sikoa: WWE में द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय ब्लडलाइन के ट्राइबल चीफ हैं और वो कई बार कह चुके हैं कि वो जे उसो को इस पद पर देखना चाहते हैं। हालांकि, द उसोज़ (The Usos) ने सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को अगला ट्राइबल चीफ बनाने पर बात की है।सोलो ने पिछले कुछ हफ्तों में कई बार संकेत दिए हैं कि वो खुद इस पद पर आना चाहते हैं। हालांकि, कुछ कारणों से रेंस उन्हें ट्राइबल चीफ की उपाधि के लिए सही विकल्प नहीं मानते। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को रोमन रेंस अगले ट्राइबल चीफ के रूप में नहीं देख रहे हैं।3- WWE Superstar Solo Sikoa को Roman Reigns के साथ जुड़े ज्यादा समय नहीं हुआ है View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने Clash at the Castle 2022 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। उन्होंने यहां रोमन रेंस को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ चैंपियनशिप रिटेन रखने में मदद की। इसके बाद से सोलो, द ब्लडलाइन का हिस्सा बन गए। रोमन असल में द उसोज़ के साथ एक दशक से भी ज्यादा समय से WWE में काम कर रहे हैं।ऐसे में रेंस को ऑन-स्क्रीन सोलो के साथ ज्यादा समय नहीं हुआ है। वो अभी सिकोआ पर इतने बड़े पद के लिए भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। अगर सोलो थोड़े और समय तक रेंस के साथ रहते हैं, तो शायद हेड ऑफ टेबल का फैसला बदल सकता है। वो बाद में सोलो को जरूर ट्राइबल चफ का पद दे सकते हैं।2- द उसोज़ के पास ज्यादा अनुभव है View this post on Instagram Instagram Postद उसोज़ को WWE में रहते हुए बहुत समय हो गया है। उन्होंने 2010 में डेब्यू किया था और इसके बाद से वो लगातार प्रभावित करने में सफल रहे हैं। उसोज़ को आसानी से WWE इतिहास की दिग्गज टीमों में गिना जाता है। अनुभव के मामले में द उसोज़ जरूर सोलो सिकोआ से आगे हैं।इसी वजह से रोमन रेंस ने उसोज़ टीम के सदस्य जे उसो को अगला ट्राइबल चीफ बनाने की इच्छा जताई थी। सोलो सिकोआ को रोमन रेंस द्वारा ट्राइबल चीफ के रूप में नहीं देखे जाने का सबसे मुख्य कारण अनुभव की कमी है। सोलो बड़े पद पर आने के बाद कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। रेंस यह नहीं चाहेंगे और इसी वजह से वो सिकोआ को अगला ट्राइबल चीफ नहीं बनाना चाहते।1- सोलो सिकोआ सबसे छोटे हैं View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ असल में द उसोज़ के छोटे भाई हैं और उनमें उम्र का काफी ज्यादा फर्क है। साथ ही रेंस भी सिकोआ से बड़े हैं। ऐसे में अगर सोलो सिकोआ अगले ट्राइबल चीफ बनते हैं, तो फिर उनके लिए अपने बड़े भाइयों को हैंडल करना मुश्किल हो जाएगा। सोलो के ट्राइबल चीफ बनने के बाद द उसोज़ दोबारा ब्लडलाइन में जरूर आ सकते हैं क्योंकि उन्हें अपने छोटे भाई से समस्या नहीं है। शायद ही द उसोज़, सोलो के ऑर्डर्स को फॉलो करेंगे। इससे ट्राइबल चीफ के पद का अपमान होगा। साथ ही ब्लडलाइन के सदस्य शायद सोलो का सम्मान भी नहीं करेंगे। यह चीज़ रोमन रेंस अच्छे से समझते हैं और इसी वजह से वो सोलो को ट्राइबल चीफ नहीं बनाना चाहते हैं।