Reasons Roman Reigns Not Returned SmackDown is Mistake: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में द ब्लडलाइन ने तबाही मचाई। उन्होंने कई स्टार्स पर बुरी तरह से हमला किया और दिखाया क्यों वो SmackDown का सबसे डॉमिनेंट ग्रुप हैं। रोमन रेंस काफी समय से एक्शन से दूर हैं और उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने ब्लडलाइन पर कब्जा जमा लिया है।रोमन रेंस को फैंस जल्द से जल्द वापस आते हुए देखना चाहते हैं। ब्लू ब्रांड के शो में उन्हें वापस लाना एक तगड़ा फैसला होता लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में जानेंगे क्यों रोमन रेंस का SmackDown के हालिया एपिसोड में वापसी नहीं करना बहुत बड़ी गलती रही।3- द ब्लडलाइन का डॉमिनेंस रोकने का रोमन रेंस के पास WWE SmackDown में सबसे अच्छा मौका था View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में नए ब्लडलाइन फैक्शन का तगड़ा डॉमिनेंस देखने को मिला। पहले सोलो के इन्फोर्सर जेकब फाटू ने ऑस्टिन थ्योरी और DIY की हालत खराब की। बाद में ब्लडलाइन का शानदार सैगमेंट देखने को मिला। उन्होंने यहां कोडी रोड्स और उन्हें बचाने आए रैंडी ऑर्टन की बुरी हालत कर दी। उन्होंने दोनों पर किसी तरह का रहम नहीं किया।रोमन रेंस अगर इसी बीच वापसी करते, तो फैंस द्वारा उन्हें जरूर तगड़ा रिएक्शन मिलता। कोडी और रैंडी दोनों ही रेंस के विरोधी रहे हैं। इसके बावजूद अगर रोमन वापसी करके ब्लडलाइन के डॉमिनेशन को अकेले दम पर रोक देते, तो सभी की प्रतिक्रिया देखने लायक होती। इस सैगमेंट द्वारा ब्लडलाइन का कद बढ़ा है लेकिन अगर रेंस आते, तो शायद चीज़ें अलग होती। इस हिसाब से देखा जाए तो रोमन का वापसी नहीं करना गलती रही।2- रोमन रेंस को WWE SmackDown में जब ललकारा जा रहा था, उस समय वापसी का ज्यादा प्रभाव रहता View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस को WWE SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने ललकारा था और उनपर निशाना साधा था। सोलो ने यह भी कहा था कि रोमन को वापसी के बाद उन्हें एक्नॉलेज करना पड़ेगा। इसी बीच रोमन रेंस को वापस लाया जाना चाहिए था। यह एक शानदार फैसला होता क्योंकि हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह जाता।सोलो ने जब प्रोमो में रोमन का जिक्र किया था, तो फैंस ने उनके नाम की चैंट्स लगाई थी। इससे पता चलता है कि अगर सिकोआ इसी तरह से रेंस पर निशाना साधते और फिर पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन वापस आते, तो हर कोई उन्हें देखकर खुश होता। रेंस यहां तुरंत सोलो को यह चीज़ क्लियर कर देते कि वो उन्हें ट्राइबल चीफ के तौर पर एक्नॉलेज करेंगे, या नहीं। रोमन की माइक स्किल्स शानदार है और वो आसानी से सोलो को चुप कराने का दम रखते हैं।1- रोमन रेंस का इस हफ्ते WWE SmackDown में आना शॉकिंग रहता View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित थे। ज्यादातर लोगों ने उम्मीद की थी कि जिमी उसो की वापसी होगी। हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी कि जिमी लड़ने के लिए क्लियर हो गए हैं और उनकी जल्द ही वापसी होगी। इसी वजह से यह कयास लगने लगे थे कि वो ब्लू ब्रांड में आकर फैंस को सरप्राइज दे देंगे।SmackDown के अंत में वो नहीं आए। खैर, अगर इसी बीच अगर रोमन रेंस की वापसी होती, तो यह फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। किसी ने शो में रोमन के आने की उम्मीद नहीं की थी और ऐसे में उनकी वापसी SmackDown में फैंस को हैरान कर देती। अमूमन देखा गया है कि जब फैंस को उम्मीद नहीं होती है और फिर किसी रेसलर की वापसी होती है, तो सभी का उत्साह अलग लेवल पर चला जाता है। इस हिसाब से देखा जाए तो WWE ने गलती कर दी है।