Roman Reigns: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपना आखिरी मैच लड़ा था। साथ ही वो इसके बाद हुए स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में नज़र आए थे। रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने की अफवाहें काफी समय से आ रही थीं और अब उन्हें आने वाले शोज़ के लिए एडवर्टाइज भी नहीं किया जा रहा है।रोमन रेंस अब ब्रेक पर चले गए हैं और कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि ट्राइबल चीफ थोड़े लंबे समय तक एक्शन से दूर रह सकते हैं। हालांकि, ऐसा करना एक बड़ी गलती होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को WWE से लंबा ब्रेक नहीं लेना चाहिए।3- The Bloodline की कहानी पर WWE दिग्गज Roman Reigns की गैरमौजूदगी में असर पड़ेगा View this post on Instagram Instagram Postद ब्लडलाइन की कहानी पिछले कई महीनों से WWE फैंस के बीच चर्चा का विषय रही है। सभी को द उसोज़, रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का काम पसंद आया है। हालांकि, इस कहानी के मुख्य किरदार रोमन रेंस हैं और अगर वो कंपनी से ज्यादा समय तक दूर रहेंगे, तो इससे ब्लडलाइन की कहानी पर असर पड़ेगा।जे उसो WWE से जा चुके हैं और उनकी वापसी को लेकर चीज़ें क्लियर नहीं हैं। ऐसे में अगर रोमन रेंस भी लंबा ब्रेक ले लेते हैं, तो सोलो सिकोआ और जिमी उसो के लिए ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन का मोमेंटम संभालना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में रोमन रेंस को थोड़े समय के लिए ही एक्शन से दूर होना चाहिए और फिर वापसी करके शानदार कहानी को जारी रखना चाहिए।2- रोमन रेंस के नहीं रहने से रेटिंग्स पर फर्क पड़ेगा View this post on Instagram Instagram PostRaw ब्रांड की व्यूअरशिप लगातार बढ़ती और कम होती रहती है। हालांकि, SmackDown के साथ ऐसा नहीं है। ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप अमूमन स्थिर रहती है और ज्यादा गिरावट नहीं आती है। साथ ही कई बार रेटिंग्स में बड़ा उछाल भी देखने को मिल जाता है। SmackDown की व्यूअरशिप की स्थिरता का मुख्य कारण रोमन रेंस रहे हैं।अब अगर रोमन रेंस एक लंबे ब्रेक पर चले जाएंगे, तो कई सारे फैंस शायद शो को देखना बंद कर दें, इससे रेटिंग्स में बड़ा नुकसान होगा। ऐसे में रोमन को अपने ब्रेक को छोटा रखते हुए जल्द ही दोबारा टीवी स्क्रीन पर रिटर्न करना चाहिए। उनकी वजह से ही कई फैंस ब्लू ब्रांड के शो को देखना पसंद करते हैं।1- रोमन रेंस के रहने से सुपरस्टार्स को वर्ल्ड टाइटल मैच मिलेगा View this post on Instagram Instagram PostWWE हर महीने प्रीमियम लाइव इवेंट्स का आयोजन करता है, जहां टाइटल्स को डिफेंड किया जाता है। रोमन रेंस WWE के सबसे अहम स्टार और मुख्य चैंपियन हैं। ऐसे में उन्हें ज्यादातर शोज़ में बुक करना ही एक अच्छा फैसला रहेगा। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रेंस शायद आने वाले दो इवेंट्स का हिस्सा नहीं बनेंगे।अगर यह बात पूरी तरह से सच है, तो फिर कई सारे टॉप SmackDown सुपरस्टार्स टाइटल मैच पाने से वंचित रह जाएंगे। यह चीज़ जरूर सभी फैंस को निराश कर सकती है। रोमन रेंस को लंबा ब्रेक लेने के बजाय आने वाले हफ्तों में वापसी करके किसी बड़े स्टार के साथ अपनी दुश्मनी को शुरू करना चाहिए। इसी के चलते स्टार्स को रोमन से लड़ने का मौका मिल जाएगा।