3 कारण क्यों Roman Reigns ने WWE Raw में धमाकेदार वापसी करके CM Punk-Seth Rollins पर हमला किया

Ujjaval
रोमन रेंस की WWE Raw में वापसी हुई (Photo: SK Wrestling X)
रोमन रेंस की WWE Raw में वापसी हुई (Photo: SK Wrestling X)

Reasons Roman Reigns Returned WWE Raw: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने धमाकेदार वापसी की। Royal Rumble 2025 के बाद रेंस पहली बार WWE टीवी पर दिखाई दिए। उन्होंने सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के स्टील केज मैच में दखल दिया। रोमन ने सैथ को रिंग के बाहर खींचा। विजनरी इसी कारण जीत तो गए लेकिन उन्हें रोमन द्वारा खतरनाक हमले का सामना करना पड़ा। रेंस ने सैथ पर सुपरमैन पंच, स्पीयर और स्टॉम्प लगाया।

Ad

असली ट्राइबल यहां नहीं रुके, उन्होंने रिंग में एंट्री की और सीएम पंक को स्टील केज में दे मारा। रोमन ने बेस्ट इन द वर्ल्ड पर भी स्पीयर लगाया। रोमन ने दोनों दिग्गजों की हालत खराब कर दी। कई फैंस के मन में सवाल होगा कि रेंस ने Raw में क्यों वापसी की। इस आर्टिकल में 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस ने WWE Raw में वापसी करके सीएम पंक और सैथ रॉलिंस पर हमला किया।

3- रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस से बदला लेने के लिए WWE Raw में वापसी की

Ad

मेंस Royal Rumble मैच से एलिमिनेशन के बाद सैथ रॉलिंस का गुस्सा फूटा और उन्होंने रोमन रेंस पर तगड़ा स्टॉम्प लगा दिया। सैथ ने रोमन को स्टील स्टेप्स पर भी यह मूव दिया। इसका इम्पैक्ट इतना तगड़ा था कि रोमन बुरी तरह से चोटिल हो गए और उन्हें एकदम से बाहर होना पड़ा। रेंस लगभग 40 दिनों तक टीवी से दूर रहे।

WrestleMania बिल्डअप के दौरान असली ट्राइबल चीफ का इतने समय तक बाहर रहना निराशाजनक चीज थी। इसका बड़ा कारण सैथ थे और साफ तौर पर रोमन के मन में बदले की भावना था। इसी वजह से उन्होंने Raw के एपिसोड में वापसी की और सैथ रॉलिंस पर तगड़े तरीके से अटैक कर दिया। रोमन ने सैथ का बुरा हाल करके आखिर अपना बदला ले लिया है।

2- WWE में वापसी पर प्रभाव छोड़ने के लिए रोमन रेंस के लिए मैडिसन स्क्वायर गार्डन से अच्छा विकल्प नहीं था

Ad

मैडिसन स्क्वायर गार्डन को दुनिया की सबसे फेमस एरीना माना जाता है। इस जगह पर WWE के बड़े-बड़े इवेंट होते हैं और MSG का काफी महत्व है। इसी वजह से हमेशा ही WWE यहां होने वाले अपने शोज़ को एकदम खास बनाने की कोशिश करता है और बड़े से बड़े मैचों को बुक करता है। इसी के साथ कई तगड़े रिटर्न भी मैडिसन स्क्वायर गार्डन में देखने को मिलते हैं।

रोमन रेंस की वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सभी रोमन को प्रभावशाली तरीके से वापस आते हुए देखना चाहते थे और इसके लिए MSG से अच्छा कोई अन्य विकल्प नहीं था। रोमन को भी यह बात अच्छे से पता थी और इसी कारण उन्होंने अपना प्रभाव छोड़ने के लिए ऐतिहासिक एरीना को रिटर्न के लिए चुना।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस के पास सीएम पंक से Royal Rumble मैच में एलिमिनेट किए जाने का बदला लेने का सबसे अच्छा मौका था

Ad

रोमन रेंस के लिए 2025 का मेंस Royal Rumble मैच काफी ज्यादा महत्वपूर्ण रहा था। बता दें कि रेंस को अब तक अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारने के बाद रीमैच नहीं मिला है। वो रंबल मुकाबला जीतकर आखिर टाइटल दोबारा हासिल करने का मौका चाहते थे। सीएम पंक ने उन्हें एलिमिनेट करके उनका सपना तोड़ दिया था। रोमन साफ तौर पर इससे खुश नहीं थे और वो पंक से सवाल करने लगे थे।

अगले ही पल सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस पर हमला कर दिया था। खैर, पंक से भी रोमन को बदला लेना था। इसी वजह से रोमन रेंस ने Raw में वापसी की। इसके द्वारा वो सिर्फ सैथ ही नहीं, बल्कि सीएम पंक पर हमला करके उन्हें एलिमिनेट किए जाने का बदला ले पाए। रोमन ने अपना हिसाब पूरा कर लिया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications