3 कारण क्यों Roman Reigns और Sami Zayn का WWE SmackDown में रीयूनियन हो गया

Ujjaval
WWE SmackDown में रोमन रेंस-सैमी ज़ेन साथ आ गए (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में रोमन रेंस-सैमी ज़ेन साथ आ गए (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns-Sami Zayn Reunited: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में पिछले कुछ समय से असली ब्लडलाइन के रीयूनियन की स्टोरी चल रही है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ साथ आ गए थे। इस हफ्ते SmackDown द्वारा सैमी ज़ेन भी रोमन के साथ जुड़ गए हैं। फैंस यह पल देखकर बेहद खुश हो गए थे। WWE ने कुछ कारणों से ही सैमी को दोबारा रेंस के साथ जोड़ा है। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस और सैमी ज़ेन का SmackDown के एपिसोड में रीयूनियन हो गया।

Ad

3- WWE में रोमन रेंस को असली ब्लडलाइन को पूरा करने के लिए एकमात्र बचे हुए सदस्य को जोड़ने की जरूरत थी

Ad

रोमन रेंस ने ब्लडलाइन फैक्शन की शुरुआत की थी। रोमन रेंस और उनके वाइजमैन पॉल हेमन के अलावा फैक्शन में जे उसो सबसे पहले जुड़े थे। बाद में जिमी उसो उनके साथ आ गए। सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन भी यहां शामिल हो गए। यह असली ब्लडलाइन था। सोलो ने तो अपना अलग ग्रुप बना लिया और इसे नया ब्लडलाइन कहा जा रहा है। ऐसे में रोमन को असली ब्लडलाइन को तैयार करने फैक्शन के उन सभी सदस्यों को जोड़ने की जरूरत थी, जो पहले इसका हिस्सा रहे हैं।

रोमन को इस स्थिति में द उसोज़ के अलावा सैमी ज़ेन का भी साथ चाहिए था। भले ही रोमन के सैमी से रिश्ते अच्छे नहीं रहे और वो उनसे गुस्सा थे। हालांकि, जब सैमी ने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया और रोमन की मदद की, तो रोमन को यह चीज महसूस हुई होगी कि उन्हें अपने ब्लडलाइन का एकमात्र बचा हुआ पुराना सदस्य मिल गया है। इसी वजह से SmackDown में आखिर उन्होंने साथ आने का फैसला किया।

2- WWE Raw में सैमी ज़ेन के पास करने के लिए कुछ नहीं था

Ad

सैमी ज़ेन SummerSlam 2024 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप गंवा बैठे थे और इसके बाद रीमैच भी हार गए थे। सैमी के पास इसके बाद करने के लिए कुछ नहीं था और WWE ने उन्हें टीवी से दूर कर दिया था। ज़ेन एकदम दिशाहीन हो गए थे। दूसरी ओर ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन महीनों से चल रही थी और सैमी का उनके साथ भी इतिहास रहा है। इसी वजह से WWE का उन्हें स्टोरीलाइन में जोड़ना बेहद अच्छा फैसला था।

सैमी ज़ेन को सोलो सिकोआ के साथ भी जोड़ा जा सकता था लेकिन इससे बेवजह उनका हील टर्न हो जाता, जबकि फैंस द्वारा उन्हें तगड़ा रिएक्शन मिलता है। ऐसे में उनका रोमन और उसोज़ के साथ जुड़ना ही सबसे अच्छा निर्णय होता। WWE ने इसी कारण एक शानदार एंगल के साथ आखिर सैमी को असली ब्लडलाइन का हिस्सा बना दिया। इससे स्टोरीलाइन बेहद रोचक बन गई है और सैमी के पास अब करने के लिए कुछ बड़ा है।

1- WWE में रोमन रेंस को नए ब्लडलाइन से लड़ने के लिए एक और सदस्य की जरूरत थी

रोमन रेंस को SummerSlam में वापसी के बाद कई बार अकेले ब्लडलाइन के हाथों पिटाई का सामना करना पड़ा। इसके साथ जब जिमी उसो वापस आए, तो चीजें थोड़ी बदली लेकिन नंबर्स गेम का फायदा ब्लडलाइन के पास ही थी। जे उसो के आने के बावजूद भी यही चीज रही। नए ब्लडलाइन में चार सदस्य थे और असली ब्लडलाइन के पास तीन ही लोग मौजूद थे।

रोमन रेंस को इसी वजह से एक और साथ की जरूरत थी। सैमी ज़ेन स्टोरीलाइन में जुड़ गए थे और उन्होंने रोमन के साथ आने का प्रस्ताव भी रख दिया था। इसी वजह से रोमन ने पहले मना करने के बावजूद SmackDown के अंत तक सैमी पर भरोसा दिखा दिया और वो साथ आ गए। रोमन अब आसानी से नए ब्लडलाइन को कड़ी टक्कर दे सकते हैं क्योंकि बराबरी हो चुकी है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications