3 कारण क्यों Roman Reigns को WWE में Seth Rollins के साथ दुश्मनी खत्म कर लेनी चाहिए 

WWE, Roman Reigns, Seth Rollins, The Usos, Sami Zayn,
WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के रीयूनियन का सभी को इंतजार है (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Should End Rivalry With Seth Rollins: सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE में सालों से एक-दूसरे के बड़े दुश्मन बने हुए हैं। सैथ ने इस साल WrestleMania में रोमन के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रन को खत्म कराने में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें, रॉलिंस Raw के आखिरी एपिसोड में रेंस के साथ दुश्मनी को लेकर बात करते हुए दिखाई दिए थे। देखा जाए तो द आर्किटेक्ट और असली ट्राइबल चीफ को पुरानी बातें भुलाकर एक बार फिर दोस्त बन जाना चाहिए। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस को WWE में सैथ रॉलिंस के साथ दुश्मनी खत्म कर लेनी चाहिए।

Ad

3- WWE में रोमन रेंस के साथियों के सैथ रॉलिंस के साथ रिश्ते अच्छे हैं

Ad

WWE SmackDown में रोमन रेंस के असली ब्लडलाइन में वर्तमान समय में सैमी ज़ेन और द उसोज़ मौजूद हैं। इन तीनों ही सुपरस्टार्स के सैथ रॉलिंस के साथ रिश्ते काफी अच्छे हैं। रोमन को भी उनके ग्रुप में मौजूद स्टार्स के WWE में सैथ के करीब होने को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं है।

देखा जाए तो रेंस के दोस्तों को उनकी रॉलिंस के दुश्मनी शायद ही पसंद आ रही होगी। यही कारण है कि रोमन रेंस को सैथ रॉलिंस के साथ राइवलरी खत्म कर लेनी चाहिए। ऐसा करने के लिए रोमन को ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी और उनके साथी उन्हें रॉलिंस का एक बार फिर दोस्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

2- WWE फैंस रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को साथ मिलकर काम करते हुए देखना चाहते हैं

Ad

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच WWE में इतिहास काफी पुराना है। इन दोनों सुपरस्टार्स ने एक साथ अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। बता दें, रोमन और सैथ ने डीन एंब्रोज के साथ मिलकर द शील्ड फैक्शन के रूप में WWE मेन रोस्टर में करियर की शुरूआत की थी।

फैंस को रेंस-रॉलिंस का टीम के रूप में काम करना काफी पसंद आया था और वो इन दोनों को एक बार फिर साथ देखना चाहते हैं। यही कारण है कि रोमन रेंस को सैथ रॉलिंस के साथ मनमुटाव का अंत कर देना चाहिए। देखा जाए तो रोमन और सैथ का रीयूनियन होते हुए देखना यादगार पल होगा। यही नहीं, रॉलिंस का साथ मिलने से रेंस की WWE में पोजिशन और भी मजबूत हो सकती है।

1- रोमन रेंस का WWE में सैथ रॉलिंस के साथ दुश्मनी रखना भविष्य में भारी पड़ सकता है

Ad

जैसा कि हमने बताया कि रोमन रेंस को WrestleMania XL में सैथ रॉलिंस के कारण अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारनी पड़ी थी। रोमन बेबीफेस बन चुके हैं लेकिन सैथ को अभी भी उनपर भरोसा नहीं है। रॉलिंस को लगता है कि रेंस साथियों की मदद से रोस्टर पर पहले जैसा कंट्रोल हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बात की संभावना है कि रोमन रेंस भविष्य में एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल करने के पीछे जा सकते हैं। अगर रेंस WWE में सैथ रॉलिंस के साथ दुश्मनी खत्म नहीं करते हैं तो वो शायद ही उन्हें वर्ल्ड टाइटल जीतने देंगे। रोमन को सैथ के साथ दोस्ती करके भविष्य में इस तरह की स्थिति पैदा ही होने नहीं देना चाहिए।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications