Reasons Roman Reigns Should Help Solo Sikoa Win: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) के मौजूदा दुश्मन सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने Money in the Bank 2024 में हुए सिक्स-मैन टैग टीम मैच में कोडी रोड्स को पिन किया था। इस वजह से ऐसा लग रहा है कि सोलो को SummerSlam 2024 में कोडी के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच मिल सकता है। इस संभावित मुकाबले को लेकर तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जाने लगी है।अधिकतर लोगों का मानना है कि रोमन रेंस SummerSlam में वापसी के बाद सिकोआ को कोडी के खिलाफ संभावित मैच में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने से रोक सकते हैं। हालांकि, रोमन का अपने पूर्व इन्फोर्सर को यह संभावित मैच जीतने में मदद करना ज्यादा सही रहेगा। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस को वापसी के बाद सोलो सिकोआ को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने में मदद करनी चाहिए।3- सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को उनसे अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतने की चुनौती दी है View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने पिछले हफ्ते SmackDown में कहा था कि वो कोडी रोड्स से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतने वाले हैं और रोमन रेंस चाहे तो उनसे यह टाइटल जीतने की कोशिश कर सकते हैं। देखा जाए तो सोलो ने रोमन को बहुत बड़ी चुनौती दे दी है। हालांकि, अगर रेंस अपने दुश्मन भाई को चैंपियन बनने ही नहीं देंगे तो वो इस चुनौती का कभी जवाब नहीं दे पाएंगे।यही कारण है कि पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन को वापसी के बाद सोलो सिकोआ को कोडी रोड्स से यह टाइटल जीतने में मदद करनी चाहिए। इसके बाद रोमन रेंस vs सोलो का अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच हो सकता है। रोमन को इस संभावित मुकाबले में सिकोआ को हराते हुए उनकी असली जगह दिखानी चाहिए।2- रोमन रेंस WWE में कोडी रोड्स से अपना बदला ले लेंगे View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स ने WrestleMania XL में रोमन रेंस की बादशाहत का अंत कर दिया था। देखा जाए तो रोमन वापसी के बाद सोलो सिकोआ के साथ फिउड में व्यस्त हो जाएंगे तो उन्हें लंबे समय तक कोडी से बदला लेने का मौका नहीं मिलेगा। हालांकि, रोड्स vs सोलो के संभावित अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के दौरान रेंस के पास अपना बदला लेने का जरूर मौका होगा।अगर रोमन रेंस इस मैच के दौरान वापसी करते हुए कोडी रोड्स की हार का कारण बनते हैं तो इसके साथ ही वो रोड्स से अपना बदला ले लेंगे। वहीं, सोलो सिकोआ मैच जीतकर अपने करियर में पहली बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने की वजह से इतिहास रच देंगे।1- सोलो सिकोआ के पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप आने से ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन और भी रोचक हो जाएगी View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ब्लडलाइन के ट्राइबल चीफ बन चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस वापसी के बाद ट्राइबल चीफ का पद वापस पाने और अपने साथियों का बदला लेने के लिए सोलो सिकोआ से फिउड करने वाले हैं। अगर सोलो के पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप आ जाती है तो इससे ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन और भी रोचक हो जाएगी।देखा जाए तो सोलो सिकोआ के पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप आने से उनका SmackDown पर दबदबा और भी बढ़ जाएगा। रोमन रेंस भी WWE में एक वक्त ऐसे ही पोजिशन पर थे। सोलो के चैंपियन बनने के बाद यह देखना रोचक होगा कि रोमन कैसे उनके दबदबे को खत्म करते हुए उनसे अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप वापस जीत पाते हैं।